फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ramiz Raja statement on Pakistan team poor performance in World Cup 2023 after match against England, know how

WC: PCB चीफ रहते हुए बाबर-हारिस और पाकिस्तान टीम की तारीफ करने वाले रमीज राजा का यू-टर्न, अब गिनाईं गलतियां

Sun, 12 Nov 2023 11:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Nov 2023 11:57 AM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके रमीज राजा ने अपने कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान को नंबर वन टीम बताया था। साथ ही बाबर आजम को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और हारिस रऊफ को दुनिया का सबसे तेज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया था।

विज्ञापन
Ramiz Raja statement on Pakistan team poor performance in World Cup 2023 after match against England, know how
रमीज राजा ने पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की टीम का इस विश्व कप में प्रदर्शन बहुत ही घटिया रहा। टीम ने नौ मैचों में से चार जीते और पांच हार के साथ आठ अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहकर अपने अभियान को खत्म किया। टीम को भारत-ऑस्ट्रेलिया के अलावा अफगानिस्तान से भी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान टीम और कप्तान बाबर आजम की खूब आलोचना हो रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कप्तानी से भी हटाया जा सकता है।
विज्ञापन

Ramiz Raja statement on Pakistan team poor performance in World Cup 2023 after match against England, know how
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
जब पाकिस्तान की टीम ने विश्व कप 2023 में प्रवेश किया था तो उन्हें पसंदीदा टीमों में से एक माना जा रहा था। हालांकि, उन्होंने विश्व कप 2023 में अपने अभियान का अंत इंग्लैंड के खिलाफ 93 रनों की हार के साथ किया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके रमीज राजा ने अपने कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान को नंबर वन टीम बताया था। साथ ही बाबर आजम को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और हारिस रऊफ को दुनिया का सबसे तेज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ramiz Raja statement on Pakistan team poor performance in World Cup 2023 after match against England, know how
रमीज राजा ने पाकिस्तान की हार पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया
रमीज का कहना था कि दुनिया का कोई भी बल्लेबाज हारिस की गेंद को नहीं खेल सकता। हालांकि, इन दोनों का इस विश्व कप में प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। अब जब रमीज पीसीबी के अध्यक्ष नहीं हैं और विश्व कप की कमेंट्री पैनल में शामिल हैं, तो उन्होंने यू टर्न लेते हुए पाकिस्तान और बाबर आजम के साथ-साथ पूरी टीम की खूब आलोचना की है। अपने यूट्यूब चैनल पर तो उन्होंने कई बार इन खिलाड़ियों के तकनीक पर सवाल खड़े किए। इतना ही नहीं शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद भी खुलकर बयान दिए।
विज्ञापन

Ramiz Raja statement on Pakistan team poor performance in World Cup 2023 after match against England, know how
रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया
रमीज ने पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के बाद ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए कहा, 'इस मैच में जिस तरह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की, उसे देखकर लग रहा था कि 80 के दशक की क्रिकेट खेली जा रही। पाकिस्तान यह सोचकर अस्तित्व में नहीं रह सकता कि वे इस तरह की क्रिकेट खेलकर अच्छी टीमों को हरा सकते हैं, जो आक्रामकता, सोच और रणनीति में काफी आगे बढ़ चुके हैं। मुझे उम्मीद है कि नकारात्मक और गलतियों पर ध्यान दिया जाएगा। इस टीम को मानसिक तौर पर उठने की जरूरत है, क्योंकि अगले विश्व कप तक अधिकांश खिलाड़ी इसी बार वाले रहेंगे। शाहीन अफरीदी और बाबर आजम काफी युवा हैं।

Ramiz Raja statement on Pakistan team poor performance in World Cup 2023 after match against England, know how
रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'सबसे बुरी बात यह है कि गेंदबाजी प्रदर्शन खराब रही और उसमें काफी कमी है। स्पिन विभाग अन्य टीमों की तुलना में बिल्कुल ही खराब दिखा। स्पिन खेलने की उनकी क्षमता भी संदिग्ध थी। उपमहाद्वीप की टीम का इतना खराब स्पिन खेलना मेरे लिए नया था। मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि पाकिस्तानी खिलाड़ी स्पिनरों के खिलाफ इतना खराब खेलेंगे। हम अफगानिस्तान से हार गए और भारत ने भी उन्हें जबरदस्त तरीके से हराया। जब भी आक्रामक होने की जरूरत पड़ी, पाकिस्तान विफल रहा।

Ramiz Raja statement on Pakistan team poor performance in World Cup 2023 after match against England, know how
रमीज राजा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को हुए मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने विश्व कप के अपने अंतिम मैच में पाकिस्तान को 93 रन से करारी शिकस्त दी और साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपनी जगह पक्की कर ली। इंग्लैंड ने सातवें स्थान पर रहते हुए अपने अभियान को खत्म किया। अपने अंतिम दो मैच जीतने के साथ ही उसके छह अंक हुए और 2025 में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई किया।

Ramiz Raja statement on Pakistan team poor performance in World Cup 2023 after match against England, know how
जोस बटलर और बाबर आजम - फोटो : PCB/X
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए जिससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल में जगह बनाने की असंभव उम्मीदों पर पानी फिर गया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43.3 ओवर में 244 रन ही बना सकी क्योंकि उसके बल्लेबाज न तो आदिल रशीद की गुगली का फायदा उठा पाए और न ही डेविड विली की धारदार स्विंग गेंद को खेल पाए। पाकिस्तान के पास जगह बनाने का कोई मौका नहीं था क्योंकि उन्हें 338 के लक्ष्य को 40 गेंद में हासिल करना था। अगर उनके बल्लेबाज 40 गेंद पर 40 छक्के भी लगा देते तो भी वे इंग्लैंड के स्कोर को पार नहीं कर पाते और नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड को पछाड़ नहीं पाते।

Ramiz Raja statement on Pakistan team poor performance in World Cup 2023 after match against England, know how
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले मैचों की तरह इस मैच में भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने धीमी बैटिंग की। आक्रामक होने की बजाय उन्होंने डिफेंस को ज्यादा तवज्जो दिया। बाबर (45 गेंदों पर 38 रन) और मोहम्मद रिजवान (51 गेंदों पर 36 रन) के रूप में पाकिस्तानी बल्लेबाजी के दो स्तंभों को संघर्ष करना पड़ा। अब्दुल्लाह शफीक (0) और फखर जमान (1) का बल्ला बिल्कुल नहीं चला। सऊद शकील 29 रन और इफ्तिखार अहमद तीन रन बनाकर आउट हुए। अगा सलमान ने 45 गेंद में 51 रन की पारी खेली। इससे पहले पाकिस्तान गेंदबाज का भी प्रदर्शन खराब रहा। शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 72 रन देकर दो विकेट और हारिस रऊफ ने 10 ओवर में 64 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed