फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्ते को भी हुआ ट्रैफिक पुलिस का ऐसा खौफ, सोशल मीडिया पर वायरल हुई हरकत

Wed, 23 Oct 2019 01:15 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 23 Oct 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
dog wearing helmet on bike wins people heart
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ट्रैफिक नियमों में हुए बदलाव के बाद से ही देश में खौफ का माहौल बना हुआ है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण लोगों को मोटी रकम फाइन के रूप में भरना पड़ रहा है। वाहन के मुल्य से अधिक जुर्माना होने के कारण कई लोगों ने तो इसे देने के बजाए गाड़ी ही जमा कर दिया।  इस नए ट्रैफिक नियम को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई जोक्स और मीम्स बनाए जा रहे हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

dog wearing helmet on bike wins people heart
वायरल तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रही यह तस्वीर देश की राजधानी दिल्ली की है। इस तस्वीर में एक कुत्ता बाइक पर बैठा हुआ है और एक शख्स बाइक को चला रहा है। लेकिन तस्वीर में सबसे रोचक बात यह है कि बाइक चला रहे शख्स के साथ-साथ यह कुत्ता भी हेलमेट पहना हुआ है।

dog wearing helmet on bike wins people heart
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बता दें कि यह तस्वीर बहुत पुरानी है लेकिन नए ट्रैफिक नियमों के वजह से यह तस्वीर अब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को पहली बार साल 2015 में शेयर किया गया था। वायरल हो रही इस तस्वीर में हेलमेट पहने इस कुत्ते को ट्रैफिक नियमों का प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dog wearing helmet on bike wins people heart
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'मेरी सबसे मन पसंद तस्वीर। दिल्ली के इस कुत्ते की। ये डॉग कितना अच्छा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को जागरुकता फैलाने के लिए जरूर इस तस्वीर का इस्तेमाल करना चाहिए।''

 

 
विज्ञापन
dog wearing helmet on bike wins people heart
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत अब ट्रैफिक चालान में काफी बढ़ोतरी हो गई है। लेकिन इस बढ़ोतरी से अच्छा बदलाव भी देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में इस साल के सितंबर महीने में पिछले साल के मुकाबले यातायात के उल्लंघन में 66 प्रतिशत की गिरावट आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed