फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ramakant Achrekar statue will be built in Shivaji Park Maharashtra government made announcement Sachin reacted

शिवाजी पार्क में बनेगी रमाकांत आचरेकर की मूर्ति: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा एलान, सचिन ने की फैसले की तारीफ

Thu, 29 Aug 2024 05:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 29 Aug 2024 05:06 PM IST
सार

बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने आचरेकर की याद में मूर्ति बनाने का एलान किया। इसकी ऊंचाई छह फीट होगी और इसे शिवाजी पार्क के गेट नंबर 5 के पास स्थापित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Ramakant Achrekar statue will be built in Shivaji Park Maharashtra government made announcement Sachin reacted
सचिन तेंदुलकर-रमाकांत आचरेकर - फोटो : instagram

विस्तार

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के कोच को सम्मान देते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को राज्य सराकर ने सचिन के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर की मुंबई के शिवाजी पार्क में मूर्ति स्थापित करने का एलान किया। महान बल्लेबाज ने सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि वह इस निर्णय से काफी खुशी हैं। 
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला
आचरेकर तेंदुलकर के बचपन के कोच थे। उन्होंने दिग्गज के क्रिकेट करियर की शुरुआत से लेकर अंत तक अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तेंदुलकर के बचपन के दौरान उन्हें कोचिंग दी, साथ ही कई अन्य मुंबई के खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षित किया जिन्होंने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया। अब महाराष्ट्र सरकार ने आचरेकर के सम्मान में शिवाजी पार्क में उनकी मूर्ति बनाने का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने की सरकार के फैसले की सराहना
सचिन ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा- आचरेकर सर का मेरे और कई अन्य लोगों के जीवन पर बहुत प्रभाव रहा है। मैं उनके सभी छात्रों की ओर से बोल रहा हूं। उनका जीवन शिवाजी पार्क में क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमता था। शिवाजी पार्क में हमेशा रहना ही उनकी इच्छा रही होगी। मैं आचरेकर सर की कर्मभूमि पर उनकी प्रतिमा बनाने के सरकार के फैसले से बहुत खुश हूं।
विज्ञापन

छह फीट लंबी होगी प्रतिमा
बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने आचरेकर की याद में मूर्ति बनाने का एलान किया। इसकी ऊंचाई छह फीट होगी और इसे शिवाजी पार्क के गेट नंबर 5 के पास स्थापित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग ने मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार मूर्ति का रखरखाव वी कामथ मेमोरियल क्रिकेट क्लब द्वारा किया जाएगा जिसमें राज्य की ओर से कोई वित्तीय सहायता नहीं ली जाएगी।

सचिन के गुरु का हो चुका निधन
सचिन के गुरु रमाकांत आचरेकर अब इस दुनिया में नहीं है। दो जनवरी 2019 को मुंबई में निधन हो गया था। सचिन को मास्टर-ब्लास्टर बनाने में आचरेकर का अहम योगदान रहा। उन्होंने सचिन को ही नहीं बल्कि विनोद कांबली, अजित अगरकर, चंद्रकांत पंडित और प्रवीण आमरे जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों को निखारा है। भारतीय क्रिकेट में इस अहम योगदान के लिए उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed