Video: 'आपकी बैटिंग के समय राम सिया राम...', लाइव मैच में केशव महाराज और केएल राहुल के बीच हुई मजेदार बातचीत
बल्लेबाजी के दौरान केशव महाराज ने जैसे ही स्टंप के सामने मोर्चा संभाला, वैसे ही उनके और भारत के विकेटकीपर और कप्तान केएल राहुल के बीच एक मजेदार बातचीत हुई और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विस्तार
Hahahahha....Rahul- "Keshav bhai, every time you come, they play this song (Ram Siya Ram) 🤍🤍🤍 pic.twitter.com/79NtNEbomk
— tea_addict 🇮🇳 (@on_drive23) December 21, 2023
दोनों क्रिकेटरों के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे पहले भी केशव महाराज कई मौकों पर भगवान की भक्ति में लीन दिखे हैं। वह भगवान हनुमान के भक्त हैं। क्रिकेट विश्व कप 2023 में पाकिस्तान पर रोमांचक जीत के बाद महाराज ने एक बहुत ही खास संदेश साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। उन्होंने लिखा, 'भगवान में मुझे विश्वास है। मेरी टीम ने क्या शानदार क्रिकेट खेला और विशेष परिणाम दिया है। जय श्री हनुमान।'
मैच में क्या हुआ?
जवाब में अफ्रीकी टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई थी। अर्शदीप ने नौ ओवर में 30 रन देकर चार विकेट झटके। अर्शदीप के अलावा आवेश खान और वॉशिंगटन सुदंर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मुकेश कुमार और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका की ओर से टोनी डी जॉर्जी ने 87 गेंद में 81 रन बनाए। वहीं, कप्तान एडेन मार्करम ने 41 गेंद में 36 रन की पारी खेली।