{"_id":"51ad87c8-5fc2-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"ram-nares-sarwan-return-in-windies-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज वनडे टीम में सरवन की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज वनडे टीम में सरवन की वापसी
जमैका/एजेंसी
Updated Wed, 16 Jan 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों और फिटनेस की समस्या से जूझ रहे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रामनरेश सरवन की टीम में वापसी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में बल्लेबाज रामनरेश सरवन को शामिल किया गया है जबकि मार्लोन सैम्युअल्स को बाहर बैठाया गया है।
विज्ञापन
जुलाई 2011 में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद से सरवन को क्रिकेट के किसी भी प्रारूप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। वनडे क्रिकेट में 43.41 की औसत से रन बनाने वाले 32 वर्षीय क्रिकेटर सरवन को लंबे समय के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है जिसकी शुरुआत एक फरवरी से पर्थ में होगी।
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग में खेल रहे सैम्युअल्स हाल ही में शेन वार्न से अपने झगड़े के बाद से विवादों में घिरे हैं। जमैका के सैम्युअल्स गत छह जनवरी को श्रीलंकाई गेंदबाज लसित मलिंगा की गेंद से घायल हो गए थे जिसके बाद उनकी आंख गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के 15 सदस्यीय दल में 38 वर्षीय बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपाल को भी जगह नहीं दी गई है। साथ ही दाएं हाथ के बल्लेबाज नरसिंह देवनारायण को जून 2010 के बाद टीम में जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम की कप्तानी डैरेन सैमी के हाथों में रहेगी जबकि उपकप्तान की भूमिका ड्वेन ब्रावो संभालेंगे।
वेस्टइंडीज टीम
डेरेन सैमी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो (उपकप्तान), टीनो बेस्ट, डैरेन ब्रावो, जानसन चार्ल्स, नरसिंह देवनारायण, क्रिस गेल, जेसन होल्डर, सुनील नारायण, कीरोन पोलार्ड, कीरोन पावेल, केमर रोच, अंद्रे रसेल, रामनरेश सरवन और डेवोन थामस।