फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Raju Srivastav Passed Away Know Comedian Viral Cricket Funny Moments

Raju Srivastav Memory: लिपस्टिक से गेंद चमकाई, मेंहदी की वजह से कैच छूटा, महिला क्रिकेट पर राजू की कमेंट्री

Wed, 21 Sep 2022 11:33 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 11:33 AM IST
सार

राजू श्रीवास्तव ने महिला क्रिकेट का वर्णन करते हुए मजेदार कमेंट्री की थी। इस दौरान उन्होंने मेंहदी से लेकर लिपस्टिक जैसी चीजों पर टिप्पणी की थी। उस दौर के क्रिकेट का वर्णन करते हुए राजू ने बताया था कि कैसे महिला क्रिकेट में खेल से ज्यादा ध्यान ग्लैमर या दूसरी चीजों पर होता है। 

विज्ञापन
Raju Srivastav Passed Away Know Comedian Viral Cricket Funny Moments
Raju Srivastava Death - फोटो : Twitter @taran_adarsh

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो चुका है। लंबे समय तक कोमा में रहने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। 41 दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद राजू का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद कई बड़ी हस्तियों ने नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोग राजू से जुड़ी अपनी यादें और उनकी मजेदार स्टैंड अप कॉमेडी को याद कर रहे हैं। यहां हम क्रिकेट मैच से जुड़ी उनकी एक घटना साझा कर रहे हैं, जब उन्होंने अपने ही अंदाज में महिला क्रिकेट का वर्णन किया था। 
विज्ञापन


इस स्टैंड अप शो में नवजोत सिंह सिद्धू को देखकर उन्होंने कहा था कि सिद्धू उन्हें क्रिकेट की याद दिलाते हैं। इसके बाद उन्होंने महिला क्रिकेट के एक मैच का वर्णन किया था। इस दौरान उन्होंने मेंहदी से लेकर लिपस्टिक जैसी चीजों पर टिप्पणी की थी। उस दौर के क्रिकेट का वर्णन करते हुए राजू ने बताया था कि कैसे महिला क्रिकेट में खेल से ज्यादा ध्यान ग्लैमर या दूसरी चीजों पर होता है।
विज्ञापन


राजू श्रीवास्तव ने कई बार मोहल्ला क्रिकेट में कमेंट्री भी की थी। उन्होंने खुद इस बारे में बताया था। राजू कई बार अपने जोक्स की वजह से विवादों में भी आए थे और उन्हें इसके लिए माफी भी मांगनी पड़ी थी। महिला क्रिकेट का वर्णन करते हुए भी उन्होंने राजनेताओं और महिला खिलाड़ियों को लेकर कई टिप्पणियां की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को कानपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम रमेश चंद्र श्रीवास्तव था, जो खुद एक कवि थे और बलाई काका के नाम से मशहूर थे। पिता से ही राजू को कविता और कॉमेडी का हुनर मिला। वह बचपन से ही अच्छी मिमिक्री किया करते थे। वह अपने पीछे करोड़ों की गाड़ियां, घर और संपत्ति छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed