{"_id":"bf8f9fb0-a7f7-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"rajsthan-beats-mumbai-in-every-department-of-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान ने हमें हर मोर्चे पर मात दीः पोंटिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजस्थान ने हमें हर मोर्चे पर मात दीः पोंटिंग
जयपुर/एजेंसी
Updated Thu, 18 Apr 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल-6 में रनों की हिसाब से सबसे बड़ी हार का सामना करने वाले मुंबई इंडियंस के कप्तान रिकी पोंटिंग ने माना है कि राजस्थान ने मुंबई को हर विभाग में पछाड़ दिया।
विज्ञापन
राजस्थान रायल्स के सामने कागज के शेर साबित हुई मुंबई इंडियंस टीम को 87 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
हार के बाद कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि उनकी टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही विभागों में फेल रही जिसके कारण उसे जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
टीम के प्रदर्शन से बेहद नाखुश दिख रहे कप्तान पोंटिंग ने मैच के बाद कहा कि पिच काफी अच्छी थी लेकिन जब हम बल्लेबाजी करने उतरे तो यह काफी धीमी लग रही थी।
विज्ञापन
पोंटिंग ने विपक्षी टीम की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि राजस्थान इस जीत की हकदार है।
जिस तरह राजस्थान ने बल्लेबाजी की वह कमाल थी। मुझे लगता है कि हमें टीम की बहुत सारी कमजोरियों पर काम करना होगा।
पोंटिंग ने माना कि मुझे नहीं लगता कि परिस्थितियां खराब थी। लेकिन हमें जल्द ही खुद को इसके अनुकूल ढालना होगा।