फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajneesh Gurbani Puts Vidarbha on Brink of irani trophy title

Irani Cup: विदर्भ ने 800 रन पर घोषित की पारी, रेस्ट ऑफ इंडिया की हालत बिगड़ी

Sun, 18 Mar 2018 12:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Mar 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rajneesh Gurbani Puts Vidarbha on Brink of irani trophy title
रजनीश गुरबानी

मौजूदा रणजी चैंपियन विदर्भ ने ईरानी कप में चौथे दिन अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 800 रन पर घोषित करने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया (शेष भारत) के छह विकेट 236 रन पर झटक लिए हैं। 

विज्ञापन


शेष भारत अभी विदर्भ के स्कोर से 564 रन पीछे है जबकि उसके चार विकेट बाकी हैं। विदर्भ का अब ईरानी कप पर भी कब्जा सुनिश्चित हो गया है।  शेष भारत की तरफ से युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने 64 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। कप्तान करुण नायर मात्र 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ओपनर रवि कुमार समर्थ खाता भी नहीं खोल सके। मयंक अग्रवाल ने 11 रन बनाए। 
विज्ञापन


शेष भारत ने अपने छह विकेट 28वें ओवर तक मात्र 98 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन हनुमा विहारी और जयंत यादव ने सातवें विकेट की अविजित साझेदारी में 138 रन जोड़कर टीम को ढेर होने से बचा लिया। हनुमा 171 गेंदों पर नाबाद 81 रन में अब तक 10 चौके लगा चुके हैं जबकि जयंत ने 147 गेंदों पर नाबाद 62 रन में नौ चौके लगाए हैं। तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी चार विकेट झटक चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विदर्भ ने तीसरे दिन के पांच विकेट पर 702 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपनी पारी में 98 रन का इजाफा कर अपनी पारी सात विकेट पर 800 रन पर घोषित कर दी। अपूर्व वानखेड़े ने 99 रन से आगे खेलते हुए अपना शतक पूरा किया और नाबाद 157 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुरबानी ने नाबाद 22 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed