{"_id":"aa65ba5b620b80c9252295ad2ea2fe7a","slug":"rajkot-ready-to-host-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 मुकाबले के लिए राजकोट तैयार, सुरक्षा के कडे़ इंतजाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 मुकाबले के लिए राजकोट तैयार, सुरक्षा के कडे़ इंतजाम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Oct 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बृहस्पतिवार को सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले एकमात्र ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
राजकोट में होने वाले मैच के लिए सुरक्षा के मद्देनजर दर्शकों को पानी की बोतल, कैमरा, मोबाइल फोन और खाने-पीने की आदि चीजों को स्टेडियम में ले जाने की मनाही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विशाल कुमार वाघेला ने बताया कि खंडेरी स्थित स्टेडियम के अंदर और बाहर 750 जवानों, 19 पुलिस उपाधीक्षकों, 29 इंस्पेक्टर, 121 पीएसआई, 66 महिला पुलिसकर्मी, 16 यातायात पुलिसकर्मी, बम निरोधक दल के तीन दस्ते और एसआरपी की तीन टुकड़ियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही वाघेला ने बताया कि दर्शकों पर करीबी नजर रखने के लिए स्टेडियम और आसपास 52 खुफिया कैमरों को भी लगाया गया है।