फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajeev Shukla on Virat Kohli and Anil Kumble along with New Coach Selection

नए कोच पर फैसला जल्द, कोहली का नहीं होगा कोई रोल: राजीव शुक्ला

Wed, 21 Jun 2017 04:15 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Wed, 21 Jun 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
Rajeev Shukla on Virat Kohli and Anil Kumble along with New Coach Selection
राजीव शुक्ला - फोटो : getty
अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा दे दिया। कई हफ्तों से कुंबले और कोहली के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रहीं थीं, मगर विराट ने मीडिया रिपोर्ट्स को लगातार दरकिनार किया। हालांकि, कुंबले ने अपनी चिट्ठी में सब कुछ साफ कर दिया कि दरारों की गहराई इतनी बढ़ गई थी, जिसे पाट पाना संभव नहीं था। कुंबले ने अपने फैसले की सूचना टीम के वेस्टइंडीज रवाना होने के बाद बीसीसीआई को दी।
विज्ञापन


कुंबले के इस्तीफे के बाद क्रिकेट जगत में हड़कंप सा मच गया। रिपब्लिक टीवी के अनुसार, बुधवार को आईपीएल चेयरमैन ने मीडिया से मुखातिब होकर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। शुक्ला ने कहा, "बोर्ड ने अपनी तरह के कोच और कप्तान के बीच सब ठीक करने की पूरी कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। दोनों के बीच मतभेद काफी बढ़ गए थे, जिसकी वजह से कुंबले को इस्तीफा देना ही पड़ा। हम नया कोच तलाशने के प्रक्रिया में हैं और इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा। ऐसा होता रहता है और हमें आगे बढ़ना चाहिए।"
विज्ञापन


कोच चयन प्रक्रिया में कोहली के रोल पर राजीव शुक्ला ने कहा, "कोच नियुक्ति में कप्तान की कोई भूमिका नहीं होगी। न तो उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा और न ही उनसे पूछा जाएगा।" बता दें कि टीम 23 जून से वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 वनडे और 1 टी-20 मैच की सीरीज खेलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed