टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने 20 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बीसीसीआई की सहालकार (सीएसी) समिति द्वारा कुंबले को 1 साल के लिए टीम का कोच नियुक्त किया गया था। अनिल कुंबले ने वेस्टइंडीज दौरे के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी और इस टीम के खिलाफ सीरीज से पहले ही उन्होंने अपनी पारी खत्म की।
कुंबले की कार्यकाल में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड'
बीते एक साल में कोहली और कुबंले की जोड़ी ने क्रिकेट हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया अनिल कुंबले की कोचिंग में काफी सफल रही। मगर 2017 में हालातों के 'यू-टर्न' के बाद, टीम इंडिया विवादों में घिरती चली गई। 20-25 दिनों से चल रहा मनमुटाव का दौर पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर के इस्तीफे के साथ ही खत्म हुआ। जानिए कुंबले के साथ कैसा रहा टीम इंडिया का रिपोर्ट कार्ड:
कुंबले की कार्यकाल में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड'
वेस्टइंडीज से हुई शुरुआत
अनिल कुंबले को टीम इंडिया का कोच 23 जून 2016 को नियुक्त किया गया। कुंबले का अनुबंध एक साल के लिए था और टीम इंडिया ने कुंबले के साथ पहली बार वेस्टइंडीज के दौरे पर गई। यहां टीम इंडिया ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीती। बाकी 2 टेस्ट ड्रॉ रहे। इसके अलावा अमेरिका में खेली गई 2 टी-20 मैचों की सीरीज भारत 1-0 से हार गया। एक मैच बारिश में धुल गया।
कुंबले की कार्यकाल में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड'
4 of 9
टीम इंडिया
- फोटो : getty
न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीजन
वेस्टइंडीज के दौरे के बाद टीम इंडिया वतन लौटी, जहां उसने सितंबर-अक्टूबर में न्यूजीलैंड की मेजबानी की। कीवी टीम ने भारत के खिलाफ 3 टेस्ट और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली। भारत ने 3-0 से टेस्ट सीरीज जीतकर न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया। वहीं वन सीरीज में भी टीम इंडिया को 3-2 से जीत मिली।
कुंबले की कार्यकाल में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड'
5 of 9
करुण नायर
- फोटो : espncricinfo
इंग्लैंड के भारत दौरा
पिछले दौरे पर भारत को उसी के घर में बुरी तरह हराने वाले इंग्लैंड टीम अपना विजयी रथ जारी रखने का सपना संजोय भारत आई। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली। पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत ने 4-0 से सीरीज जीती। इसके बाद भारत ने 2-1 से वनडे सीरीज और 2-1 से ही टी-20 सीरीज अपने नाम की।