फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: डीविलियर्स का तूफानी अर्धशतक, आखिरी ओवर में RCB ने RR को हराया

Sat, 17 Oct 2020 07:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 17 Oct 2020 07:22 PM IST
खास बातें

RR vs RCB Live IPL Score: आईपीएल के 13वें सीजन में शनिवार के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर स्कोरबोर्ड पर 177/6 रन टांगे। कप्तान स्टीव स्मिथ के अर्धशतक में एबी डीविलियर्स की 22 गेंदों में 55 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी भारी पड़ गई। आखिरी 4 ओवर में RCB ने 50+ रन जोड़े और मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ आरसीबी नौ मैच में छह जीत के साथ तीसरे नंबर पर मजबूती से बरकरार है। राजस्थान रॉयल्स इतने ही मैच में छठी हार के साथ छह अंक लेकर सातवें क्रम पर किंग्स इलेवन पंजाब से ऊपर है।

विज्ञापन
rajasthan royals vs royal challengers bangalore  ipl 2020 live cricket score match today news updates in hindi
एबी डीविलियर्स - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

07:20 PM, 17-Oct-2020

आरसीबी टॉप-3 में बरकरार

इस जीत के साथ आरसीबी नौ मैच में छह जीत के साथ तीसरे नंबर पर मजबूती से बरकरार है। राजस्थान रॉयल्स इतने ही मैच में छठी हार के साथ छह अंक लेकर सातवें क्रम पर किंग्स इलेवन पंजाब से ऊपर है।
 
07:14 PM, 17-Oct-2020

डीविलियर्स ने अपने दम पर जिताया मैच

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर स्कोरबोर्ड पर 177/6 रन टांगे। कप्तान स्टीव स्मिथ के अर्धशतक में एबी डीविलियर्स की 22 गेंदों में 55 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी भारी पड़ गई। आखिरी 4 ओवर में RCB ने 50+ रन जोड़े और मैच अपने नाम किया।
 
विज्ञापन
07:10 PM, 17-Oct-2020

RCB ने सात विकेट से जीता मैच

जोफ्रा आर्चर को इस ओवर में 10 रन बचाने की मुश्किल जिम्मेदारी मिली थी। डीप मिड विकेट में चौथी गेंद पर छक्का मारकर डीविलियर्स ने राजस्थान रॉयल्स की मुट्ठी से यह मैच छीन लिया। एबी ने मैच में 22 गेंदों में 55 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका इस सीजन में चौथा अर्धशतक था। 20 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 179/3 एबी डीविलियर्स (55) और गुरकीरत सिंह मान (19)
07:07 PM, 17-Oct-2020

आखिरी ओवर मे 10 रन चाहिए

यह ओवर जोफ्रा आर्चर फेंक रहे हैं।
07:06 PM, 17-Oct-2020

डीविलियर्स ने मैच पलट दिया

तीन छक्के और एक चौका। ओवर से कुल 25 रन आए। 19 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 168/3 एबी डीविलियर्स (47) और गुरकीरत सिंह मान (16)
07:02 PM, 17-Oct-2020

डीविलियर्स के लगातार तीन छक्के

जयदेव उनादकट की शुरुआती तीन गेंदों में एबी डीविलियर्स के तीन लगातार छक्के। क्या यह ओवर जोफ्रा आर्चर से फेंकवाना था? अब 9 गेंदों में 17 रन चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:59 PM, 17-Oct-2020

2 ओवर में 35 रन चाहिए

कार्तिक त्यागी के आखिरी ओवर से 10 रन। डीविलियर्स ने दूसरी गेंद में चौका मारा। त्यागी ने अपने स्पैल में 32 रन देकर एक विकेट लिया। 18 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 143/3 एबी डीविलियर्स (28) और गुरकीरत सिंह मान (11)
06:55 PM, 17-Oct-2020

18 गेंदों में 45 रन चाहिए

उनादकट ने शुरुआती तीन गेंदों में कोई रन नहीं दिया। पांचवीं गेंद में डीविलियर्स का छक्का। ओवर से कुल नौ रन आए। 17 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 133/3 एबी डीविलियर्स (22) और गुरकीरत सिंह मान (7)
06:48 PM, 17-Oct-2020

4 ओवर में 54 रन चाहिए

जोफ्रा आर्चर को कप्तान ने विकेट के लिए दोबारा लाया था। पांचवीं गेंद में डीविलियर्सन ने छक्का मारा। ओवर से 10 रन आए और विकेट नहीं मिला। 16 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 124/3 एबी डीविलियर्स (14) और गुरकीरत सिंह मान (6)
06:41 PM, 17-Oct-2020

5 ओवर में 64 रन चाहिए

बिना किसी बाउंड्री के श्रेयस गोपाल के इस ओवर से 10 रन। 15 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 114/3 एबी डीविलियर्स (6) और गुरकीरत सिंह मान (4)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed