{"_id":"5af0cdc54f1c1b63098b88a5","slug":"rajasthan-royals-vs-kings-eleven-punjab-ipl-2018-40th-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंग्स इलेवन पंजाब से अपने घर में हार का बदला लेना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किंग्स इलेवन पंजाब से अपने घर में हार का बदला लेना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 08 May 2018 03:35 AM IST
विज्ञापन
rajasthan royals
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचले पायदान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स को अब प्लेऑफ की रेस के लिए किसी चमत्कार की जरूरत है। मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में होने वाला मुकाबला उसके लिए ‘करो या मरो’ का है। लगातार तीन हार ने आईपीएल-11 में कमोवश उसका भविष्य प्रभावित किया है।
विज्ञापन
उसे खेल के हर विभाग में अच्छा करने की जरूरत है। पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ इंदौर में राजस्थान को छह विकेट से पराजित होना पड़ा था। न तो टीम के बल्लेबाज और न ही गेंदबाज भरोसे पर खरे उतरे थे। आईपीएल के शुरुआती संस्करण की विजेता टीम को सीजन के शुरुआत में ही झटका लगा था जब बॉल टेंपरिंग प्रकरण उसके स्टार बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को हटना पड़ा।
विज्ञापन
अब सूरते-हाल यह है कि राजस्थान को अपने तो सारे मैच जीतने ही हैं साथ ही यह भी दुआ करनी है कि बाकी टीमों के नतीजे भी उसके अनुकूल रहें। टीम को घरेलू मैदान पर खेलना है जहां अभी तक वह तीन में से दो मैच जीतने में सफल रही है। पिछली तीन हार में से एक दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ तो उसे नजदीकी हार झेलनी पड़ी थी जिससे टीम के मनोबल पर असर पड़ा है। उनके मेंटर शेन वॉर्न भी डगआउट में काफी निराश नजर आए। टीम मौकों को भुनाने में विफल रही।
विज्ञापन
कप्तान अजिंक्य रहाणे का औसत प्रदर्शन और इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और राहुल त्रिपाठी के उम्मीदों पर खरा न उतरने से भी टीम को नुकसान हुआ है। मेजबान टीम की जरूरत है कि सभी बल्लेबाज बेहतर सहयोग करें। वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर ने प्रभावित किया है लेकिन अनुभवी जयदेव उनादकट ने पूरी तरह निराश किया है। उन्होंने 9.86 की इकानोमी रेट से सात विकेट लिए हैं।
पंजाब के पास स्थिति मजबूत करने का मौका
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने में सफल रही है। वह शीर्ष चार टीमों में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। मंगलवार को जीत हासिल कर पंजाब दूसरे स्थान पर आ सकती है, बशर्ते टीम को अपनी नेटरनरेट भी सुधारनी होगी। किंग्स इलेवन अपने सलामी बल्लेबाजों क्रिस गेल और लोकेश राहुल से फिर अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रही होगी।
अन्य बल्लेबाजों मयंक अगरवाल, करुण नायर और मार्क्स स्टोइनिस भी अच्छा कर रहे हैं। उनकी गेंदबाजी में भी विविधता है जिसमें अनुभवी रविचंद्रन अश्विन के अलावा अक्षर पटेल और अफगानिस्तान के युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान शामिल हैं।
संभावित टीमें:
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करूण नायर, मनोज तिवारी, मार्कस स्टोनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, मुजीब उर रहमान, अंकित राजपूत।
राजस्थान रॉयल्स: डार्सी शॉर्ट, जोस बटलर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, स्टुअर्ट बिन्नी, के. गौतम, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, अनुरीत सिंह, श्रेयस गोपाल।