IPL 2021: कोहनी की चोट से आर्चर परेशान, राजस्थान रॉयल्स ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
राजस्थान रॉयल्स ने कोहनी की चोट से परेशान जोफ्रा आर्चर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। फ्रैंचाइजी ने ट्वीट कर कहा, आप जल्दी से ठीक हो जाएं, जिससे कि गेंदबाजी कर सकें।' बता दें कि इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान आर्चर की कोहनी की चोट गंभीर हो गई थी, जिसके बाद वह आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। आर्चर ने चोट से उबर कर शानदार वापसी करते हुए ससेक्स की तरफ से केंट के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप मैच में गुरुवार को वापसी की थी लेकिन केवल पांच ओवर कर पाए थे। इससे पहले उन्होंने पिछले सप्ताह सर्रे के खिलाफ दूसरी श्रेणी की टीमों के मैच में 29.2 ओवर किये थे
Recover as fast as you bowl. 💗⚡#HallaBol | #RoyalsFamily | @JofraArcher pic.twitter.com/s5X2r4uUN0
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 17, 2021विज्ञापन
आईपीएल से बाहर होने व कोहनी की चोट फिर से उबरने के कारण आर्चर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। दरअसल, आर्चर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो जून से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए खुद को फिट घोषित किया था लेकिन कोहनी की चोट उबरने के कारण उनकी और ईसीबी की योजना खटाई में पड़ गई।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, ‘‘इंग्लैंड और ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। इसमें कहा गया है, 'गेंदबाजी करते समय उनकी दाहिनी कोहनी में दर्द हो रहा था और वह मैच के आखिरी दो दिन गेंदबाजी नहीं कर पाए।'