फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals to announce skipper on television
WI Inning
67/2 (7 ov)
Target: 224
Kamil Pooran 12(12)*
Shimron Hetmyer 43 (26)
WI need 157 runs in 13.0 remaining overs

राजस्थान रॉयल्स IPL-11 में करने जा रही कुछ ऐसा, जो इतिहास में कभी नहीं हुआ

Sat, 24 Feb 2018 01:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Feb 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Royals to announce skipper on television
स्टीव स्मिथ

राजस्थान रॉयल्स शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन के लिए अनोखे अंदाज में कप्तान के नाम का ऐलान करेगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम टेलीविजन (टीवी) पर कप्तान के नाम की घोषणा करेगी। यह पहला मौका होगा जब कोई फ्रैंचाइजी इस अंदाज में कप्तान की घोषणा करेगी। 

विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स की टीम दो साल के बैन के बाद आईपीएल में वापसी कर रही है। आईपीएल फिक्सिंग स्कैंडल की वजह से राजस्थान रॉयल्स पर बैन लगा था। तब उसके तीन खिलाड़ी मैच फिक्सिंग के आरोप में घिरे थे। 
विज्ञापन


बहरहाल, अब राजस्थान की टीम वापसी के लिए तैयार है और उसका लक्ष्य खिताब जीतने का है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न आगामी सीजन में राजस्थान के मेंटर होंगे। फ्रैंचाइजी ने आईपीएल नीलामी के दौरान कुछ खिलाड़ियों को काफी मोटी रकम पर खरीदा। आईपीएल-11 खिलाड़ियों की नीलामी के दो सबसे महंगे खिलाड़ी रॉयल्स का ही हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ये 4 खिलाड़ी कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे

Rajasthan Royals to announce skipper on television
शेन वॉर्न

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को साढ़े 12 करोड़ और टीम इंडिया के जयदेव उनाडकट को साढ़े 11 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। बहरहाल, कप्तान की घोषणा से पहले शेन वॉर्न ने कहा, 'कप्तान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि खिलाड़ी अलग-अलग देशों से आते हैं और उन्हें सभी को एकजुट करके खेलना होता है। एक कप्तान को अच्छा माहौल बनाने की जरुरत होती है ताकि मैदान के अंदर और बाहर टीम के बीच समझ अच्छी हो।'

वॉर्न ने आगे कहा, 'हमारे पास कप्तान के नाम के लिए कई विकल्प हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, टीम इंडिया के अजिंक्य रहाणे, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जोस बटलर में से कोई भी कप्तान बन सकता है।' नए कप्तान की घोषणा स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed