{"_id":"5efcc1edd04d836e9522a2a7","slug":"rajasthan-royals-tie-up-with-bcci-to-offer-sports-marketing-course-for-ipl-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान रॉयल्स BCCI के साथ मिलकर IPL खिलाड़ियों के लिए खेल मार्केटिंग का कोर्स कराएगा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजस्थान रॉयल्स BCCI के साथ मिलकर IPL खिलाड़ियों के लिए खेल मार्केटिंग का कोर्स कराएगा
Wed, 01 Jul 2020 10:34 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : ipl
पेशेवर क्रिकेटरों को संन्यास लेने के बाद किसी अन्य कार्य के लिए तैयार करने के प्रयास के तहत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ मिलकर आईपीएल से जुड़े सभी खिलाड़ियों के लिए खेल मार्केटिंग कोर्स की पेशकश करेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) इस कोर्स में दिलचस्पी रखने वाले खिलाड़ियों की सूची साझा करेगा। इस कोर्स से खिलाड़ियों को भविष्य में फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
पहले समूह के खिलाड़ियों से मिली प्रतिक्रिया के आधार एनसीए बीसीसीआई के जरिए राजस्थान रॉयल्स के साथ मिलकर आईपीएल के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों के बड़े समूह के लिये यह कोर्स चलाएगा।
विज्ञापन
यह ऑस्ट्रेलिया के डीकिन विश्वविद्यालय और डीकिन कंपनी के तहत सहयोगी प्रमाणपत्र कार्यक्रम होगा जिसके लिेये राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी उन खिलाड़ियों की सूची तैयार कर रहा है जो इस कोर्स में हिस्सा लेंगे।
राजस्थान रॉयल्स के मुख्य संचालन अधिकारी जैक लुश मैकक्रम ने कहा, 'हम वर्तमान और पूर्व आईपीएल खिलाड़ियों के लिये मानार्थ तौर पर ऑनलाइन खेल मार्केटिंग कोर्स को लेकर बीसीसीआई के जरिये एनसीए के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं।'