फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals get trade-off offers for six of its players ahead of IPL 2026

IPL 2026: किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे सैमसन? राजस्थान रॉयल्स के छह खिलाड़ियों पर अन्य टीमों की बढ़ी रुचि

Tue, 01 Jul 2025 06:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Jul 2025 06:23 PM IST
सार

राजस्थान ने अब तक किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है, लेकिन कप्तान संजू सैमसन की मांग ट्रेड-ऑफ के लिए सबसे ज्यादा बताई जा रही है। सैमसन और राजस्थान आम सहमित से अलग होने का फैसला लेंगे, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Rajasthan Royals get trade-off offers for six of its players ahead of IPL 2026
संजू सैमसन - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 के लिए टीम संयोजन को लेकर दोबारा रणनीति बना सकती है क्योंकि उसके कम से कम छह खिलाड़ियों पर अन्य टीमों की रुचि बढ़ गई है। हालांकि, राजस्थान ने अब तक किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है, लेकिन कप्तान संजू सैमसन की मांग ट्रेड-ऑफ के लिए सबसे ज्यादा बताई जा रही है। सैमसन और राजस्थान आम सहमित से अलग होने का फैसला लेंगे, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। लेकिन राजस्थान के पास ध्रुव जुरेल के रूप में सैमसन जैसा विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद है। 
विज्ञापन

दो टीमों को विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश 
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दो टीमें ऐसी हैं जिन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश है जिसमें से एक चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) है जिसके दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अगले कुछ ही दिन में अपना 45वां जन्मदिन मनाएंगे। आईपीएल के अगले सीजन तक धोनी 45 साल के हो जाएंगे और उनका आईपीएल 2026 में खेलना तय नहीं माना जा रहा है। दूसरी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) हो सकती है जो क्विंटन डिकॉक और रहमानुल्लाह गुरबाज को दोबारा भरोसा जताएगी, ये मुश्किल ही लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल टीमों के लिए ट्रेडिंग विंडो आईपीएल 2025 के फाइनल के एक दिन बाद यानी चार जून को खुल गई थीं और माना जा रहा है कि यह 2026 सत्र के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी के एक सप्ताह पहले तक खुली रहेंगी। नीलामी खत्म होने के बाद ट्रेडिंग विंडो दोबारा खुलेंगी और सीजन शुरू होने के ठीक एक महीने पहले बंद होगी। 
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स से जुड़े एक सूत्र ने कहा, हमारे छह खिलाड़ियों के लिए कई फ्रेंचाइजी ने कई बार संपर्क किया है। इसी तरह हमने भी कई विकल्पों के लिए कई फ्रेंचाइजी से संपर्क किया है। ट्रेड्स में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर टीम किसी भी ऐसी चीज के लिए तैयार रहती है जिससे उनकी टीम मजबूत हो, ऐसा मत सोचिए कि राजस्थान रॉयल्स इससे अलग होगी। कई मालिक हैं जो नियमित आधार पर ट्रेड्स के लिए एक-दूसरे से संपर्क करते हैं। 

सैमसन को छोड़ने के लिए तैयार होगा राजस्थान? 
सैमसन लंबे समय से राजस्थान फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन रियान पराग टीम की कप्तानी करने के दावेदार के रूप में उभरे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि सैमसन को इसके लिए हरी झंडी मिलती है या नहीं। सैमसन जब चोटिल रहे तो उनकी अनुपस्थिति में रियान ने कमान संभाली थी। राजस्थान का दूसरा बेस गुवाहाटी है, इसलिए रियान लीडरशीप भूमिका के लिए दावेदार बन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed