फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals full schedule, squad, match timings and venues in IPL 2021

Rajasthan Royals schedule: कब, कहां और किससे भिड़ेगा युवा कप्तान संजू का राजस्थान

Mon, 08 Mar 2021 09:46 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 08 Mar 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Royals full schedule, squad, match timings and venues in IPL 2021
राजस्थान रॉयल्स का कार्यक्रम - फोटो : ट्विटर @rajasthanroyals

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र का आगाज नौ अप्रैल से होगा। गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उद्घाटन मुकाबले में आमने-सामने होंगे। बीसीसीआई ने रविवार की दोपहर को टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी किया। राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 12 अप्रैल को मुंबई में खेलेगी।

विज्ञापन


पिछले सीजन में RR अंकतालिका में सबसे नीचे थी। नवनियुक्त कप्तान संजू सैमसन की अगुवाई में क्या टीम का 13 साल लंबा इंतजार खत्म होगा यह देखने वाली बात होगी। नीलामी में आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी क्रिस मॉरिस अपने साथ जोड़ने के बाद राजस्थान पर उम्मीदों का भार भी बढ़ गया है।

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स का पूरा कार्यक्रम

Rajasthan Royals full schedule, squad, match timings and venues in IPL 2021
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : twitter@rajasthanroyals

दिन समय जगह टीम
12 अप्रैल शाम 7:30 बजे मुंबई राजस्थान रायल्स बनाम पंजाब किंग्स
15 अप्रैल शाम 7:30 बजे मुंबई राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
19 अप्रैल शाम 7:30 बजे मुंबई चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
22 अप्रैल शाम 7:30 बजे मुंबई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स
24 अप्रैल शाम 7:30 बजे मुंबई राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स
29 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे दिल्ली मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
दो मई दोपहर 3:30 बजे दिल्ली राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
पांच मई शाम 7:30 बजे दिल्ली राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
आठ मई शाम 7:30 बजे दिल्ली राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस
11 मई शाम 7:30 बजे कोलकाता दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
13 मई शाम 7:30 बजे कोलकाता सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
16 मई दोपहर 3:30 बजे कोलकाता राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
18 मई शाम 7:30 बजे बेंगलुरू कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
22 मई शाम 7:30 बजे

बेंगलुरू

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

30 मई को होगा फाइनल

Rajasthan Royals full schedule, squad, match timings and venues in IPL 2021
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @BCCI

25 मई से अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालीफायर के मुकाबले शुरू होंगे, जो 26 मई को दूसरा और 28 मई आखिरी क्वालीफायर होगा। 30 मई को फाइनल होगा। ये सभी मुकाबले शाम को 7:30 से खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed