{"_id":"c7d9ceca1ff8af7cfe359226420867af","slug":"rajasthan-royals-enters-in-final-at-clt20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉयल्स ने निकाला धोनी ब्रिगेड का धुआं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रॉयल्स ने निकाला धोनी ब्रिगेड का धुआं
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Oct 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान रॉयल्स ने अपने मैदान पर लगातार 13वीं जीत हासिल करते हुए चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
जयपुर में हुए मुकाबले में राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाली रॉयल्स टीम ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 14 रन से हराया। रॉयल्स की टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला फाइनल में मुंबई इंडियंस और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
राहुल द्रविड़ की टीम की शानदार जीत में अंजिक्य रहाणे (70) के अलावा 40 साल के प्रवीण तांबे ने एक बार कमाल दिखाया। उन्होंने विपक्षी टीम का शीर्ष क्रम बिखेर दिया। तांबे ने चार ओवर में महज 10 रन देकर तीन विकेट निकाले।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए राज्स्थान रॉयल्स ने अंजिक्य रहाणे की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। रहाणे ने 56 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली।
हालांकि कप्तान राहुल द्रविड़ एक बार फिर बल्ले से नाकाम रहे और वह महज पांच रन ही बना सके।
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत ही बहुत खराब रही और उसने 61 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए। चेन्नई के सभी धुरंधर बल्लेबाज इस मैच में नाकाम रहे।
शीर्ष और मध्य क्रम की नाकामी के बाद क्रिस मौरिस (नाबाद 26) और आर अश्विन (46, 3 चौका और 3 छक्का) ने आठवें विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी कर टीम की उम्मीद बढ़ा दी पर जीत के पास पहुंचाने में नाकाम रहे।
40 साल के फिरकी गेंदबाज प्रवीण तांबे एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की जीत के नायक रहे और उन्होंने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत तीन बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर वापस भेजा।