फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals captain Sanju Samson walks off retired hurt against Delhi Capitals in IPL 2025

DC vs RR: दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान को लगा झटका, चोट के कारण कप्तान सैमसन रिटायर हर्ट हुए

Wed, 16 Apr 2025 11:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Apr 2025 11:04 PM IST
सार

सैमसन ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन पावरप्ले खत्म होने से ठीक पहले वह रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन
Rajasthan Royals captain Sanju Samson walks off retired hurt against Delhi Capitals in IPL 2025
संजू सैमसन - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान उस वक्त झटका लगा जब उसके कप्तान संजू सैमसन चोट के कारण रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। दिल्ली और राजस्थान के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। सैमसन ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन पावरप्ले खत्म होने से ठीक पहले वह रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन

सैमसन को बल्लेबाजी के दौरान हुआ दर्द
दिल्ली ने राजस्थान के सामने 189 रनों लक्ष्य रखा। छठे ओवर में सैमसन को दिक्कत हुई और फिजियो उन्हें देखने के लिए मैदान पर आए। ओवर की तीसरी गेंद पर सैमसन ने विपरज निगम की गेंद पर शॉट लगाने का प्रयास किया। रिप्ले में दिखा की सैमसन को दर्द का अहसास हुआ। फिजियो ने उन्हें देखा और सैमसन ने ब्रेक के दौरान टेबलेट ली। उन्हें बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन एक गेंद बाद ही सैमसन ने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। सैमसन ने 19 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: DC vs RR: संदीप शर्मा इस अनचाही सूची में हुए शामिल, एक ओवर में फेंकी इतनी गेंदें; ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज
विज्ञापन
विज्ञापन

चोट से जूझते रहे हैं सैमसन
सैमसन इस साल चोट से जूझते दिखे हैं। मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के दौरान सैमसन को बल्लेबाजी करते वक्त अंगुली में चोट लगी थी। इस कारण वह रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए नहीं खेल सके थे। सैमसन को सर्जरी करानी पड़ी थी और रिहैब प्रक्रिया से गुजरने के बाद उन्होंने मैदान पर वापसी की थी। आईपीएल 2025 के पहले तीन मैच में वह सिर्फ पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेले थे ऐर उनकी जगह रियान पराग ने टीम की कमान संभाली थी। 
विज्ञापन

अगले मैच में कर पाएंगे वापसी?
राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ जयपुर में होना है। अगर तब तक सैमसन फिट नहीं हो सके तो एक बार फिर पराग टीम की कमान संभालते हुए दिख सकते हैं। आईपीएल 2025 के सात मैचों में सैमसन ने 37.33 के औसत और 143. 58 के स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 66 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed