फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Most balls in an over in IPL Sandeep Sharma IPL stats and records Delhi Capitals vs Rajasthan Royals

DC vs RR: संदीप शर्मा इस अनचाही सूची में हुए शामिल, एक ओवर में फेंकी इतनी गेंदें; ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज

Wed, 16 Apr 2025 09:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Apr 2025 09:48 PM IST
सार

संदीप आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंदें डालने वाले संयुक्त रूप से चौथे गेंदबाज बन गए हैं। संदीप के अलावा मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे और शार्दुल ठाकुर ने भी आईपीएल के एक ओवर में 11 गेंदें डाली हैं।

विज्ञापन
Most balls in an over in IPL Sandeep Sharma IPL stats and records Delhi Capitals vs Rajasthan Royals
संदीप शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान एक अनचाही सूची में शामिल हो गए। संदीप दिल्ली की पारी का आखिरी ओवर डालने आए, लेकिन उन्होंने 11 गेंदें फेंकी। दिल्ली कैपिटल्स ने अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की शानदार साझेदारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन

दिल्ली ने दिया 189 रनों का लक्ष्य 
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली के लिए कोई बल्लेबाज बड़ी पारी तो नहीं खेल सका, लेकिन उन्होंने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया जिससे टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाने में सफल रही। यह 2024 से दिल्ली में पिछले सात आईपीएल मैचों का सबसे न्यूनतम टोटल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप ने आखिरी ओवर में लुटाए 19 रन 
आखिरी ओवर डालने आए संदीप ने वाइड से शुरुआत की और फिर अगली गेंद पर कोई रन नहीं गया। इसके बाद संदीप ने लगातार तीन गेंदें वाइड डाली, जबकि अगली गेंद नो बॉल हुई जिस पर एक रन आया। स्टब्स ने फ्री हिट पर चौका जड़ा और फिर अगली गेंद को छक्के के लिए भेजा। संदीप की अगली तीन गेंदों पर एक-एक रन ही बने। इस तरह संदीप ने ओवर में 11 गेंदें फेंकी और कुल 19 रन लुटाए। 
विज्ञापन

संदीप इसके साथ ही आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंदें डालने वाले संयुक्त रूप से चौथे गेंदबाज बन गए हैं। संदीप के अलावा मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे और शार्दुल ठाकुर ने भी आईपीएल के एक ओवर में 11 गेंदें डाली हैं। संदीप ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चार ओवर में 33 रन दिए और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। 

ये भी पढ़ें: DC vs RR Live Score: घरेलू मैदान पर वापसी करने उतरेगी दिल्ली, सामने राजस्थान की चुनौती; थोड़ी देर में टॉस

दिल्ली की पारी 
पहले बल्लेबाजी करते हुए जैक फ्रेजर मैकगर्क और पोरेल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने मैकगर्क को नौ रन पर आउट किया। इसके तुरंत बाद करुण नायर खाता खोले बिना रन आउट हो गए। आईपीएल में यह चौथी बार था जब करुण शून्य पर पवेलियन लौटे। दो झटके लगने के बाद राहुल ने पोरेल के साथ मिलकर साझेदारी बनाई और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। आर्चर एक बार फिर राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए और उन्होंने केएल राहुल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। 

राहुल के आउट होने के बाद अगले ओवर में पोरेल भी अपना विकेट गंवा बैठे और अर्धशतक बनाने से चूक गए। फिर कप्तान अक्षर पटेल क्रीज पर उतरे और उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की। अक्षर 14 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। अंत के ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष ने शानदार बल्लेबाजी की जिससे टीम का स्कोर 180 के पार पहुंच गया। स्टब्स 18 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन और आशुतोष 11 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान की ओर से आर्चर ने दो विकेट झटके, जबकि महेश तीक्ष्णा और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed