फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals captain Sanju Samson said releasing Jos Buttler one of toughest decision he has made in IPL

IPL 2025: संजू सैमसन ने की आईपीएल के इस नियम को खत्म करने की वकालत, बटलर के टीम में नहीं होने पर जताई निराशा

Thu, 13 Mar 2025 10:13 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Mar 2025 10:13 AM IST
सार

सैमसन और बटलर ने सात साल तक रॉयल्स की पारी की शुरुआत की, लेकिन टीम ने पिछले साल लीग की बड़ी नीलामी से पहले इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया। बटलर आगामी आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Royals captain Sanju Samson said releasing Jos Buttler one of toughest decision he has made in IPL
सैमसन, हेटमायर और बटलर - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत अब होने ही वाली है, लेकिन इससे पहले ही राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने खिलाड़ियों को रिलीज करने का नियम खत्म करने की वकालत की है। दरअसल, सैमसन लंबे समय तक राजस्थान फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे जोस बटलर के जाने से दुखी हैं और उनका कहना है कि वह अब तक इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं कि इस बार बटलर उनकी टीम के साथ नहीं होंगे। 
विज्ञापन

सात साल तक साथ रहे बटलर 
सैमसन और बटलर ने सात साल तक रॉयल्स की पारी की शुरुआत की, लेकिन टीम ने पिछले साल लीग की बड़ी नीलामी से पहले इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया। बटलर आगामी आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे। सैमसन ने कहा, आईपीएल आपको एक टीम का नेतृत्व करने और उच्चतम स्तर पर खेलने के साथ करीबी दोस्त बनाने का भी मौका देता है। बटलर मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक है। हमने सात साल तक एक साथ खेला। इस दौरान हमारी बल्लेबाजी साझेदारी का समय ही इतना लंबा है कि हम एक-दूसरे को अच्छे से समझ गए थे। वह मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह हैं। जब भी मुझे कोई संदेह होता, मैं उनसे बात करता। जब मैं कप्तान बना तो वह मेरे उपकप्तान थे और उन्होंने मुझे एक अच्छा कप्तान बनने में मदद की।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: हर टीम का पूरा शेड्यूल, कितने डबल हेडर और किन-किन स्टेडियम में मुकाबले, ग्राफिक्स में देखें सब कुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान ने छह खिलाड़ियों को किया था रिटेन
सैमसन ने कहा कि बटलर को जाने देना उनके लिए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था। रॉयल्स ने छह खिलाड़ियों को रिटेन किया जिसमें सैमसन के साथ यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर और संदीप शर्मा शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने कहा, बटलर को जाने देना मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण फैसलों में से एक रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान मैंने उनसे कहा था कि मैं अब भी इससे उबर नहीं पाया हूं। अगर मैं आईपीएल में एक चीज बदल सकता तो मैं हर तीन साल में खिलाड़ियों को रिलीज करने के नियम को बदल देता। इसके हालांकि अपने सकारात्मक पहलू भी हैं लेकिन आप व्यक्तिगत स्तर पर वह जुड़ाव, वह रिश्ता खो देते हैं जो आपने सालों में बनाया था। वह परिवार का हिस्सा रहे हैं। मैं इससे ज्यादा क्या कह सकता हूं?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed