फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Team Wise Schedule Check IPL All Team Squad Match Fixtures CSK MI DC RCB PBKS LSG RR SRH GT KKR

IPL 2025: हर टीम का पूरा शेड्यूल, कितने डबल हेडर और किन-किन स्टेडियम में मुकाबले, ग्राफिक्स में देखें सब कुछ

Mon, 17 Feb 2025 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 17 Feb 2025 12:37 PM IST
सार

टूर्नामेंट के पहले रविवार को यानी 23 मार्च को दो ब्लॉकबस्टर मुकाबले होंगे। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि उसी दिन शाम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) चेन्नई के बीच आईपीएल का एल क्लासिको मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2025 Team Wise Schedule Check IPL All Team Squad Match Fixtures CSK MI DC RCB PBKS LSG RR SRH GT KKR
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल ने रविवार को साल 2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इस साल कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग राउंड और चार प्लेऑफ के मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट का आगाज 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होने वाले मैच के साथ होगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के पहले रविवार को यानी 23 मार्च को दो ब्लॉकबस्टर मुकाबले होंगे। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि उसी दिन शाम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) चेन्नई के बीच आईपीएल का एल क्लासिको मुकाबला खेला जाएगा। ये दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें इस साल दो बार लीग राउंड में भिड़ेंगी। 23 मार्च के बाद 20 अप्रैल को भी दोनों एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स (DC) 24 मार्च को विशाखापत्तनम में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि गुजरात टाइटन्स (GT) 25 मार्च को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले दोनों ग्रुप्स और 10 टीमों के बारे में जान लेते हैं...

10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इनमें नॉकआउट राउंड भी शामिल है। इस दौरान 22 मार्च से 18 मई तक 70 लीग राउंड मैच खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक खेले जाएंगे। आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 

विज्ञापन

तीन टीमों के दो-दो होम ग्राउंड्स
आईपीएल की दस में से तीन टीमें दो-दो होम ग्राउंड्स पर मैच खेलेंगी। दिल्ली अपने घरेलू मैच विशाखापत्तनम और नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेंगे। राजस्थान अपने दो घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेंगे, जहां वह केकेआर और सीएसके की मेजबानी करेंगे। इसके अलावा शेष घरेलू मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेंगे।  वहीं, पंजाब अपने चार घरेलू मैच चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेलेगा, जबकि धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लखनऊ, दिल्ली और मुंबई के खिलाफ तीन घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा।

हैदराबाद और कोलकाता में प्लेऑफ के मुकाबले
लीग चरण के खत्म होने के बाद, प्लेऑफ के मुकाबले हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे। हैदराबाद 20 मई, 2025 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। इसके बाद कोलकाता 23 मई, 2025 को क्वालिफायर 2 की और 25 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा।

यहां आईपीएल 2025 के हर टीम का अलग अलग शेड्यूल बता रहे हैं...

चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2025 Team Wise Schedule Check IPL All Team Squad Match Fixtures CSK MI DC RCB PBKS LSG RR SRH GT KKR
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

मुंबई इंडियंस

IPL 2025 Team Wise Schedule Check IPL All Team Squad Match Fixtures CSK MI DC RCB PBKS LSG RR SRH GT KKR
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

IPL 2025 Team Wise Schedule Check IPL All Team Squad Match Fixtures CSK MI DC RCB PBKS LSG RR SRH GT KKR
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2025 Team Wise Schedule Check IPL All Team Squad Match Fixtures CSK MI DC RCB PBKS LSG RR SRH GT KKR
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2025 Team Wise Schedule Check IPL All Team Squad Match Fixtures CSK MI DC RCB PBKS LSG RR SRH GT KKR
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

राजस्थान रॉयल्स

IPL 2025 Team Wise Schedule Check IPL All Team Squad Match Fixtures CSK MI DC RCB PBKS LSG RR SRH GT KKR
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

शुभमन गिल

IPL 2025 Team Wise Schedule Check IPL All Team Squad Match Fixtures CSK MI DC RCB PBKS LSG RR SRH GT KKR
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI

पंजाब किंग्स

IPL 2025 Team Wise Schedule Check IPL All Team Squad Match Fixtures CSK MI DC RCB PBKS LSG RR SRH GT KKR
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2025 Team Wise Schedule Check IPL All Team Squad Match Fixtures CSK MI DC RCB PBKS LSG RR SRH GT KKR
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

लखनऊ सुपर जाएंट्स

IPL 2025 Team Wise Schedule Check IPL All Team Squad Match Fixtures CSK MI DC RCB PBKS LSG RR SRH GT KKR
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed