{"_id":"614bcffd8ebc3efd7c022ffb","slug":"rajasthan-royals-bowler-karthik-tyagi-equals-munaf-12-year-old-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल: कार्तिक ने की मुनाफ के 12 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल: कार्तिक ने की मुनाफ के 12 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
Thu, 23 Sep 2021 06:24 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:24 AM IST
सार
कार्तिक ने अंतिम ओवर में एक रन दिया जो लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी गेंदबाज का दूसरा संयुक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पंजाब के इरफान पठान ने 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मेडन ओवर फेंका था तो राइजिंग पुणे सुपरजाइटंस के जयदेव उनादकट ने 2017 में हैदराबाद के खिलाफ हैट्रिक सहित यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
कार्तिक त्यागी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के बीस वर्षीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी बुधवार को पंजाब किंग्स के मुंह से जीत छीनकर हीरो बन गए हैं। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए छह गेंदों में चार रन चाहिए थे। लेकिन उत्तर प्रदेश के हापुड़ के छोटे से गांव धनौरा के कार्तिक ने सिर्फ एक रन दिया और इस दौरान निकोलस पूरण और दीपक हुड्डा के रूप में दो विकेट भी लिए।
विज्ञापन
राजस्थान ने यह मैच दो रन से जीता। कार्तिक का यह प्रदर्शन आईपीएल इतिहास का संयुक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले राजस्थान के ही मुनाफ पटेल ने 2009 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे कम चार रनों का बचाव किया था।
विज्ञापन
पिता को बेचनी पड़ी थी जमीन
कार्तिक ने पिछले सत्र में मुंबई के खिलाफ पदार्पण किया था। कार्तिक क्रिकेट कॅरिअर की शुरुआत में इंजरी से परेशान रहे। दिल्ली में कई डॉक्टरों को दिखाया, सबने कहा कि दो महीने में ठीक हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद वे नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में गए। वहां का खर्च उन्हें खुद उठाना पड़ा। बेटे के इलाज के लिए पिता योगेंद्र त्यागी को जमीन तक बेचनी पड़ी। कार्तिक बचपन में खेती में पिता की मदद करते थे। उनके साथ अनाज की बोरियां ट्रैक्टर और बस पर रखते थे।
पंजाब के लिए चलन बन गया है करीबी अंतर से मैच गंवाना : कुंबले
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने स्वीकार किया कि उनकी टीम का करीबी अंतर से आईपीएल मैच गंवाना एक चलन बन गया है। राजस्थान के खिलाफ दो रन की हार को पचा पाना बेहद मुश्किल है।
उन्होंने कहा,‘हां, यह चलन बन गया है विशेषकर लगता है कि जब भी हम दुबई में खेलते हैं तब ऐसा होता है। हमने स्पष्ट संदेश दिया था कि मैच 19 ओवर में जीतना है और इस रवैये के साथ ही खेलना चाहिए था।
दुर्भाग्य से हम इसे आखिर तक खींचकर ले गए और अंतिम दो गेंदों पर जब नया बल्लेबाज सामने हो तो यह लॉटरी की तरह बन जाता है।’ अपने जमाने के इस दिग्गज लेग स्पिनर ने हालांकि त्यागी की भी प्रशंसा की।