फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rajasthan royals beat delhi daredevils in delhi

दिल्ली में टूट गया दिल्लीवालों का दिल

Sun, 07 Apr 2013 01:05 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 07 Apr 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
rajasthan royals beat delhi daredevils in delhi

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का जुनून और दिल्ली डेयरडेविल्स का मैच वह भी दिल्ली में...। ऐसे में दिल्ली वालों का घर से निकलकर फिरोजशाह कोटला पहुंचना लाजिमी था।

विज्ञापन


हालांकि दिल्ली डेयर डेविल्स को रोमांचक अंतिम ओवर में राजस्थान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जिस कारण दिल्ली के प्रशंसकों को मायूस होना पड़ा।

आईपीएल की खुमारी
शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का पहला मैच हुआ। इस दौरान युवाओं ही नहीं, बड़ों और बच्चों, सभी पर आईपीएल की खुमारी छाई हुई थी।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने महीनों पहले टिकट बुक करा लिए थे, तो सैकड़ों की संख्या में ऐसे भी लोग थे जो अंतिम समय तक टिकट के जुगाड़ में स्टेडियम के आसपास मंडराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच देखने का जुनून इतना था कि लोग चार बजे शुरू होने वाले मैच में दोपहर 12 बजे से ही स्टेडियम पहुंचने शुरू हो चुके थे।

वह नहीं चाहते थे कि पार्किंग और जाम के चक्कर में उन्हें मैच से महरूम होना पड़े।

मैच देखने का जुनून लोगों में ऐसा था कि दूर पार्किंग में वाहन खड़ा करके लोग तेज धूप में दो-दो किलोमीटर पैदल चलकर आ रहे थे।

दिल्ली की टीम को चीयर करने के लिए लोग खासी तैयारी करके आए थे। कोई दिल्ली की डेयरडेविल्स टीशर्ट पहनकर आया था, तो कोई रंग-बिरंगे बालों के साथ स्टेडियम पहुंचा।

चेहरे पर टैटू व तिरंगे का रंगों का लोगों ने जमकर इस्तेमाल किया। स्टेडियम के बाहर लड़के-लड़कियों की भीड़ ऐसी थी कि मानो वह मैच के साथ पिकनिक मनाने आए हों।


तेज धूप में घर में दुबकी रहने वाली दिल्ली, स्टेडियम पहुंची तो धूप से बचने की तैयारी करके। खासतौर से लड़कियों ने चेहरे पर धूप से बचने के लिए बड़े-बड़े चश्मे और सिर पर बड़ी-बड़ी टोपियां लगाई हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed