फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rahul-dravid-to-sachin-tendulkar

राहुल द्रविड़ ने सचिन के बारे में ये क्या कह दिया

Tue, 29 Oct 2013 03:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Oct 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
rahul-dravid-to-sachin-tendulkar

सचिन तेंदुलकर के बारे में टीम इंडिया में उनके साथ खेलने वाले राहुल द्रविड़ ने एक अजीब सी बात कही है।

विज्ञापन


अपने अंतिम टेस्ट सीरीज से पहले संभवतः अपना आखिरी रणजी मैच खेल रहे सचिन तेंदुलकर हरियाणा के खिलाफ पहली पारी में फ्लॉप रहे थे और महज पांच रन ही बना पाए थे।
विज्ञापन


सचिन जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे उससे यही लगता है कि वो अपनी पुरानी लय में नहीं दिख रहे हैं और संभवतः वह अपने अंतिम मैचों में बड़ी पारी भी नहीं खेल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर अपना अंतिम टेस्ट सीरीज अगले महीने वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलने उतरेंगे।

sachin tendulkar 'शानदार विदाई के हकदार'
ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि यदि सचिन तेंदुलकर अपने करियर के आखिरी टेस्ट मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाते हैं तो भी वह शानदार विदाई के हकदार हैं।



द्रविड़ ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि सचिन अपने आखिरी दो टेस्ट मैचों का पूरा लुत्फ उठाएंगे। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह इन टेस्ट में बड़ी पारी खेल पाते हैं या नहीं।"

राहुल द्रविड़ और तेंदुलकर टीम इंडिया में लगभग डेढ़ दशक तक एक साथ खेले हैं। द्रविड़ ने कहा, "उन्होंने पिछले 24 सालों में भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है मैं उसके लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।"

"वह उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने कभी अपने स्तर को नीचे नहीं आने दिया। मैं चाहूंगा कि वह दोनों टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके क्रिकेट को अलविदा कहें।"


'मिस्टर भरोसेमंद' के नाम से मशहूर द्रविड़ ने कहा, "इन मैचों में सचिन तेंदुलकर का परिवार भी आने वाला है इसलिए इन मैचों की अहमियत बढ़ जाती है। उन्होंने कई साल काफी मेहनत की है इसलिए वह शानदार विदाई के हकदार हैं।"


तेंदुलकर का अंतिम टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed