फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid set to take over as Team India's Head coach after T20 World Cup | BCCI Sourav Ganguly Jay Shah

टीम इंडिया का नया कोच: राहुल द्रविड़ हेड कोच बनने को तैयार, गांगुली-शाह से बातचीत के बाद हामी भरी

Sat, 16 Oct 2021 07:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Oct 2021 07:36 AM IST
सार

सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि द्रविड़ हेड कोच बनने के लिए तैयार हैं और टीम इंडिया के लिए इससे अच्छी खबर नहीं हो सकती।

विज्ञापन
Rahul Dravid set to take over as Team India's Head coach after T20 World Cup | BCCI Sourav Ganguly Jay Shah
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान और नेशनल क्रिकेट अकेडमी के डायरेक्टर राहुल द्रविड़ भारत के अगले कोच होंगे। इसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी से की है। जानकारी के मुताबिक, द्रविड़ बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से बातचीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच का रोल निभाने को तैयार हो गए हैं। यह बातचीत शुक्रवार रात को आईपीएल फाइनल के दौरान हुई। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, द्रविड़ को इस पद के लिए 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें बोनस भी मिलेगा। मौजूदा कोच रवि शास्त्री की सैलरी 8.5 करोड़ रुपये है। द्रविड़ 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद पद संभाल लेंगे। उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टी-20 विश्व कप के ठीक बाद नवंबर में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान 17 नवंबर से दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। द्रविड़ इससे पहले इंडिया-ए और अंडर-19 टीम के कोच भी रह चुके हैं।
 

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर
सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि द्रविड़ हेड कोच बनने के लिए तैयार हैं और टीम इंडिया के लिए इससे अच्छी खबर नहीं हो सकती। अब बाकी के स्थानों के लिए नए कोच ढूंढे जाएंगे। मौजूदा बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ अपने पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही पारस म्हामब्रे गेंदबाजी कोच बनेंगे। वह मौजूदा बॉलिंग कोच भरत अरुण का स्थान लेंगे। फील्डिंग कोच आर. श्रीधर के रिप्लेसमेंट पर कोई फैसला नहीं किया गया है। 

भारतीय टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है और युवा खिलाड़ी टीम में आ रहे हैं। सूत्र ने कहा कि कई युवा खिलाड़ी पहले भी द्रविड़ के साथ काम कर चुके हैं। इससे भारतीय क्रिकेट को भी आसानी होगी और टीम चैंपियन बनने की ओर अग्रसर हो सकेगी। 

द्रविड़ हमेशा से ही पहली पसंद
द्रविड़ हमेशा से ही कोच पद के लिए बीसीसीआई की पहली पसंद रहे हैं। हालांकि, इसके लिए बोर्ड सचिव जय शाह और अध्यक्ष गांगुली को द्रविड़ से आराम से बात करने और उन्हें समझाने की जरूरत थी। हालांकि, अब मामला सुलझ गया है। द्रविड़ इस साल जुलाई में श्रीलंका सीरीज पर भी भारतीय टीम के कोच के तौर पर दौरे पर गए थे। टीम इंडिया ने वनडे सीरीज जीती थी। वहीं, कोरोना से प्रभावित टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

गांगुली से बातचीत कर तैयार हुए
सूत्र ने कहा कि जय और सौरव से बातचीत के बाद द्रविड़ तैयार हो गए हैं। द्रविड़ हमेशा से भारतीय क्रिकेट को प्राथमिकता देते हैं। इसलिए उन्हें मनाना आसान रहा। उम्मीद है कि उनके आने से भारतीय टीम नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकेगी।

शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो रहा
दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद मौजूदा कोच रवि शास्त्री और अन्य सपोर्टिंग स्टाफ के कार्यकाल समाप्त हो जाएंगे। वहीं, विराट कोहली भी टी-20 की कप्तानी छोड़ देंगे। ऐसे में विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के साथ होने वाली घरेलू सीरीज में टीम के नेतृत्व को लेकर संकट बढ़ जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय बोर्ड नए विकल्प की तलाश में जुटी है।

शास्त्री 2017 में बने थे मुख्य कोच
शास्त्री 2017 में टीम इंडिया के मुख्य कोच बने थे। उनके कोच रहते टीम इंडिया ने जुलाई 2017 के बाद से 43 टेस्ट, 72 वनडे और 60 टी-20 मैच खेले हैं। 43 में से भारत ने 25 टेस्ट, 72 वनडे में से 51 वनडे और 60 टी-20 में से 40 टी-20 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इस दौरान टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में दो बार टेस्ट सीरीज भी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed