{"_id":"8f7f991a-a810-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-dravid-playing-with-new-innitiative-why-not-sachin-or-ponting","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रविड़ के पास है 'नई सोच', सचिन और पोंटिंग के पास क्यों नहीं?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द्रविड़ के पास है 'नई सोच', सचिन और पोंटिंग के पास क्यों नहीं?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Apr 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग क्रिकेट की दुनिया में पहचान के मोहताज नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद यह तीनों खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
लेकिन आईपीएल-6 में अभी तक केवल द्रविड़ ही अपने आप का साबित कर पाए हैं। द्रविड़ राजस्थान की कप्तानी करते हुए अभी टॉप पर चल रहे हैं तो मुंबई के ये धुरंधर (सचिन-पोंटिंग) ओपनिंग में आकर टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
मुंबई की टीम को इस सीजन में अब तक 2 हार मिली है। इस हार का मुख्य कारण ओपनिंग जोड़ी का न चलना है।
राहुल द्रविड़ भी राजस्थान के लिए ओपनिंग करते हैं लेकिन वो प्रयोग करते रहते हैं। अपने आप को मध्यक्रम में उतारने से वो गुरेज नहीं करते हैं।
विज्ञापन
मुंबई के खिलाफ द्रविड़ ने खुद को निचले क्रम में उतारकर युवा बल्लेबाज दिशांत यागनिक को तीसरे नंबर पर उतारा, जो सफल रहा।
द्रविड़ के इस प्रयोग के लिए उन्हें 'नई सोच' पुरस्कार से नवाजा गया।
जबकि मुंबई के सचिन और कप्तान पोंटिंग लगातार ओपनिंग कर रहे हैं। अब तक दो मैचों में इन दोनों के बीच 50 रन (54 और 52) की साझेदारी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह दोनों खिलाड़ी इतना खेल चुके हैं कि इनका अनुभव ही काफी है। अगर इनमे से कोई एक मध्यक्रम में आने लगे तो टीम को मजबूती मिल सकती है।
हालांकि मुंबई का मध्यक्रम दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा, अभिषेक नायर और केरोन पोलार्ड की वजह से मजबूत है। फिर भी अगर मुंबई के कप्तान पोंटिंग कोई 'नई सोच' लेकर आएं तो टीम का भला ही होगा।