फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid only candidate to apply for NCA Head of Cricket post, BCCI extends deadline

राहुल द्रविड़ ने एनसीए प्रमुख बनने के लिए फिर किया आवेदन, अब मुख्य कोच बनने की अटकलों पर लगेगा विराम

Wed, 18 Aug 2021 09:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 18 Aug 2021 09:59 PM IST
सार

द्रविड़ एनसीए के प्रमुख पद के लिए आवेदन करने वाले एकमात्र उम्मीदवार हैं। बता दें कि इस आवेदन के बाद उनके भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने की अटकलों पर अब विराम लग जाएगा।

विज्ञापन
Rahul Dravid only candidate to apply for NCA Head of Cricket post, BCCI extends deadline
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख बनने के लिए एक बार फिर से आवेदन किया है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर एजेंसी को बताया, 'हां, राहुल ने एनसीए प्रमुख के पद के लिए फिर से आवेदन किया है।' द्रविड़ एनसीए के प्रमुख पद के लिए आवेदन करने वाले एकमात्र उम्मीदवार हैं। बता दें कि इस आवेदन के बाद उनके भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने की अटकलों पर अब विराम लग जाएगा। मालूम हो कि टी-20 विश्व कप के बाद द्रविड़ के टीम इंडिया में मुख्य कोच रवि शास्त्री की जगह लेने के कयास लगाए जा रहे थे। 

विज्ञापन


दरअसल, बीसीसीआई ने द्रविड़ का दो साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद आवेदन मंगाए थे। नए संविधान के मुताबिक, अनुबंध में विस्तार का कोई प्रावधान नहीं है और चयन की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जाती है। एकमात्र उम्मीदवार होने के नाते बीसीसीआई ने आवेदन जमा करने की समयसीमा को बढ़ा दिया है। सूत्र ने कहा, 'बीसीसीआई पदाधिकारियों ने समयसीमा को 15 अगस्त से कुछ दिन और बढ़ाने का फैसला किया है। जब राहुल दौड़ में है तो सभी को पता है कि पद के लिए आवेदन करने का कोई खास मतलब नहीं है। यह सिर्फ एक औपचारिकता है ताकि चीजें निष्पक्ष हो ताकि इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए पर्याप्त समय मिल सके।' बता दें कि राहुल द्रविड श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के मुख्य कोच थे। इस दौरे पर भारतीय टीम ने वन-डे सीरीज 2-1 से जीती थी जबकि टी-20 सीरीज में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed