फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid, mahela Jayawardene in ICC cricket committee

बीसीसीआई के बाद अब आईसीसी भी लेगा द्रविड़ की सेवाएं

Mon, 16 May 2016 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid, mahela Jayawardene in ICC cricket committee
राहुल द्रविड़
बीसीसीआई के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भी 'मिस्टर भरोसेमंद' राहुल द्रविड़ की सेवा लेने जा रहा है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान द्रविड़ के अलावा श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को अगले 3 साल के लिए आईसीसी की क्रिकेट समिति के लिए चुन लिया गया है।
विज्ञापन


द्रविड़ के अलावा टीम इंडिया के एक और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को एक बार फिर अगले 3 साल के लिए क्रिकेट समिति का मुखिया चुना गया है। वह लगातार दूसरी बार समिति के अध्यक्ष बने हैं। रिचर्ड केटलबर्ग को स्टीव डेविस के रिटायर होने के बाद अंपायर के प्रतिनिधि के तौर पर रखा गया है। केटलबर्ग ने तीसरी बार आईसीसी के अंपायर ऑफ द ईयर का खिताब जीता है।
विज्ञापन


द्रविड़ के साथ क्रिकेट समिति में टिम मे को भी शामिल किया गया है। टिम मे का चयन वर्तमान टेस्ट कप्तानों के मत के आधार पर किया गया है। उनका चयन समिति में वर्तमान खिलाड़ियों का पक्ष रखने के लिए किया गया है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स के संघ फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (फीका) के मुख्य कार्यकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रविड़ और टिम मे का चयन कुमार संगकारा और पूर्व भारतीय लेग स्पिनर एल सिवारामाकृष्णा की जगह किया गया है जिनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। जबकि महेला जयवर्धने का चयन पूर्व खिलाड़ियों के सम्मान के तौर पर रखा गया है। वह मार्क टेलर की जगह लेंगे।

जयवर्धने और द्रविड़ ने एक दशक से भी ज्यादा समय तक क्रिकेट के तीनों फॉरमेट्स में खेला है और टेस्ट तथा वनडे दोनों में इन दोनों क्रिकेटरों ने 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। संन्यास के बाद दोनों बतौर कमेंट्रेटर और कोच के रूप में भी सफल रहे। द्रविड़ इस समय भारत की अंडर-19 और भारत-ए टीम के कोच हैं, जबकि जयवर्धने इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं।

खेल के नियमों में बदलाव कराने का सुझाव देती है समिति

Rahul Dravid, mahela Jayawardene in ICC cricket committee
क्रिकेट समिति का काम खेल के नियमों में सुधार लाने के वास्ते बदलाव के लिए सुझाव देना होता है। हालांकि इन सुझावों पर अमल का काम आईसीसी बोर्ड करता है। समिति की अगली बैठक 31 मई और एक जून को लॉर्ड्स में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed