VIDEO: लंका फतह के बाद दिल जीत लेगा द्रविड़ का ड्रेसिंग रूम भाषण, सुनकर आप भी कहेंगे वाह!
श्रीलंका से दूसरा वन-डे जीतने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम में जबरदस्त भाषण दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने चैंपियन की तरह जवाब दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने दूसरे वन-डे श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। दूसरा वन-डे जीतने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम में जबरदस्त भाषण दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने चैंपियन की तरह जवाब दिया। जीत के लिए 276 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मंगलवार को 36वें ओवर में सात विकेट पर 193 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। दीपक चाहर (69*) और भुवनेश्वर कुमार (19*) की 84 रन की अटूट साझेदारी से हालांकि टीम पांच गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही।
बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) डॉट टीवी पर जारी गए गए वीडियो में द्रविड़ ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को संबोधित करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जाहिर है मैच के परिणाम के मामले में हम सही जगह रहे। यह अविश्वसनीय और शानदार है, लेकिन अगर हम मैच हार भी जाते तो यह संघर्ष पूरी तरह से शानदार था। आप सभी ने बहुत अच्छा किया।' उन्होंने कहा, 'हमने कहा था कि वे (श्रीलंका) वापसी करेंगे, हमें पता था कि हमें विरोधी टीम का सम्मान करना होगा। उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद थी क्योंकि वे भी एक अंतरराष्ट्रीय टीम हैं। उन्होंने वापसी की लेकिन हमने एक चैंपियन टीम की तरह जवाब दिया।’’ उन्होंने कहा, 'हमने मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने का तरीका ढूंढा। आप सब ने वास्तव में अच्छा किया।'
From raw emotions to Rahul Dravid's stirring dressing room speech 🗣️🗣️@28anand & @ameyatilak go behind the scenes to get you reactions from #TeamIndia's 🇮🇳 thrilling win over Sri Lanka in Colombo 🔥 👌 #SLvIND
— BCCI (@BCCI) July 21, 2021
DO NOT MISS THIS!
Full video 🎥 👇https://t.co/j2NjZwZLkk pic.twitter.com/iQMPOudAmw
चाहर की वन-डे में यह पहली अर्धशतकीय पारी थी। उन्होंने भुवनेश्वर के साथ शानदार सूझबूझ का परिचय दिया। द्रविड़ ने कहा, 'यह व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में बात करने का सही समय नहीं है, जाहिर है कि कुछ शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने को मिले, खासकर मैच के आखिरी पलों में।' उन्होंने कहा, 'हमने इस बारे में बात की थी, हम इस खेल में हर खिलाड़ी के योगदान को स्वीकार करते हैं। अगर आप पूरे मैच पर नजर डालें तो टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। हमने गेंदबाजी में भी इतना अच्छा प्रदर्शन किया।'