{"_id":"d0e86eec-a809-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-dravid-gives-rajasthan-a-for-beating-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नई सोच' से मिली मुंबई पर इतनी बड़ी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'नई सोच' से मिली मुंबई पर इतनी बड़ी जीत
जयपुर/एजेंसी
Updated Thu, 18 Apr 2013 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई इंडियंस को 87 रनों से हराने का श्रेय राजस्थान के कप्तान राहुल द्रविड़ ने बैटिंग ऑर्डर में परिवर्तन को बताया।
विज्ञापन
द्रविड़ ने जीत के बाद कहा कि खुद को निचले क्रम में उतारकर युवा बल्लेबाज दिशांत यागनिक को तीसरे नंबर पर उतारने का उनका जोखिम सफल रहा जिससे वह बहुत खुश हैं।
बाद में कप्तान द्रविड़ को इस सोच के लिए 'नई सोच' के पुरस्कार से भी नवाजा गया।
द्रविड़ ने कहा कि यह एक बड़ी और महत्वपूर्ण जीत है। इससे बेहतर और क्या हो सकता था। मुझे लगता है कि यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
हमने मैच से पहले यागनिक को उपरी क्रम में उतारने के बारे में निर्णय किया था। यदि शीर्ष क्रम जल्द आउट होता तो मैं बल्लेबाजी करने आता लेकिन इसका मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
कप्तान ने कहा कि उनका निचले क्रम में खेलना कोई बड़ी बात नहीं है। हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं और हम किसी अन्य टीम को मात दे सकते हैं।
अभी टूर्नामेंट की शुरुआत है और हमें खुशी है कि इस जीत से काफी मनोबल बढा है।