फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid gets 100 per cent salary hike now he will get Rs 5 crore per annum

दुगनी हुई राहुल द्रविड़ की सैलरी, कल छोड़ा था दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच का पद

Sat, 01 Jul 2017 05:50 PM IST
Amarujala.com- Presented By: नवीन चौहान
Amarujala.com- Presented By: नवीन चौहान Updated Sat, 01 Jul 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid gets 100 per cent salary hike now he  will get Rs 5 crore per annum
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच पद से इस्तीफा देकर शुक्रवार को टीम इंडिया की अंडर-19 टीम का कोच बने रहने की घोषणा करने वाले राहुल द्रविड़ को बीसीसीआई ने बड़ा तोहफा दिया है। बीसीसीआई ने उनको दी जाने वाली सैलरी में  सौ प्रतिशत का इजाफा करते हुए दुगना कर दिया है। वह अगले दो साल तक अंडर-19 टीम के कोच बने रहेंगे।
विज्ञापन


पिछले साल उन्हें बोर्ड ने फीस के रूप में 2.62 करोड़ रुपये दिए गए थे। पिछले दो सप्ताह तक बोर्ड में द्रविड़ के मामले पर हुए गहन विचार विमर्श्र के बाद उन्हें कोच के रूप में 5 करोड़ रुपये सालाना फीस देने का फैसला किया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सीओए ने कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इन्ट्रेस्ट के मामले में आईपीएल या नेशनल ड्यूटी में से एक का चुनाव करने को कहा था। ऐसे में द्रविड़ ने नेशनल ड्यूटी का चुनाव किया।
विज्ञापन


बीसीसीआई की सीएसी के सदस्य सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सलाह पर राहुल द्रविड का कार्यकाल दो सालों तक बढ़ा दिया गया है। राहुल द्रविड का नाम पिछले साल भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के तौर पर भी चल रहा था, पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट की जड़ों की ओर लौटने की बात कहते हुए कहा था कि वो भारतीय टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर ध्यान देंगे। राहुल द्रविड़ को पिछले साल 2016 की शुरुआत में ही टीम इंडिया ए और अंडर-19 के कोच बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बोर्ड कोच और सपोर्ट स्टाफ को दस महीने का कॉन्ट्रेक्ट दिया जाता था। इसके अलावा उन्हें आईपीएल में काम करने की छूट दी जाती थी। लेकिन सीओए ने इस अनुबंध को बढ़ाकर १२ महीने का कर दिया जिससे कि किसी भी तरह के कॉनफ्लिक्ट ऑफ इन्ट्रेस्ट के मुद्दों को दूर रखा जा सके।


बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, राहुल द्रविड़ को उनके अनुशासन और दृढ़निश्चय के लिए जाना जाता है। पिछले दो साल में वह युवा खिलाड़ियों को निखारने में बेहद कामयाब रहे हैं। मैं उन्हें अगले दो साल के लिए कोच नियुक्त किए जाने पर  शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed