Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci announced Rahul Dravid to continue as India A and U-19 coach

राहुल द्रविड बने रहेंगे अंडर 19 टीम के कोच, IPL की डेयरडेविल्स से तोड़ा नाता!

Sat, 01 Jul 2017 08:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 01 Jul 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
bcci announced Rahul Dravid to continue as India A and U-19 coach
राहुल द्रविड़

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़, टीम इंडिया ए और अंडर-19 के कोच बने रहेंगे। बीसीसीआई  ने राहुल द्रविड को दो साल का एक्सटेंशन दिया है। इन खबरों के बीच राहुल द्रविड ने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर का पद छोड़ दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय टीमों को तैयार करने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की टीम को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
राहुल द्रविड ने आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से नाता तोड़ लिया है। वो डेयरडेविल्स से मेंटर के तौर पर जुड़े हुए थे।

Rahul Dravid steps down as Delhi Daredevils' mentor.

— Press Trust of India (@PTI_News) 30 June 2017
इससे पहले खबरें थी कि राहुल बीसीसीआई के साथ एक साल के लिए अपना कार्यकाल बढ़ा सकते हैं, लेकिन शुक्रवार को बीसीसीआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि राहुल का कार्यकाल दो सालों के लिए बढ़ा दिया गया है। 43 साल के द्रविड़ ने 2016 में बांग्लादेश में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम को फाइनल तक पहुंचने में मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई की सीएसी के सदस्य सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सलाह पर राहुल द्रविड का कार्यकाल दो सालों तक बढ़ा दिया गया है। राहुल द्रविड का नाम पिछले साल भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के तौर पर भी चल रहा था, पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट की जड़ों की ओर लौटने की बात कहते हुए कहा था कि वो भारतीय टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर ध्यान देंगे। 

बता दें कि राहुल द्रविड़ को पिछले साल 2016 की शुरुआत में ही टीम इंडिया ए और अंडर-19 के कोच बनाया गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed