{"_id":"86918e48-a3a2-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-dravid-blames-loss-on-batting-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे के बल्लेबाजों से मिली कड़ी चुनौती: द्रविड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुणे के बल्लेबाजों से मिली कड़ी चुनौती: द्रविड़
पुणे/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Apr 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स को पुणे वॉरियर्स के हाथों सात विकेट से मिली हार के बाद कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि विपक्षी टीम के बल्लेबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम के सामने कड़ी चुनौती पेश की। इससे उनका लक्ष्य छोटा पड़ गया।
विज्ञापन
द्रविड़ ने कहा, ‘हमने मैच में लगातार विकेट गंवाए। जब हमें लगा कि हम अब अच्छा स्कोर बना सकते हैं तो हमने अजिंक्य रहाणे का विकेट खो दिया। इसके बाद हमारे विकेट लगातार गिरते रहे। इससे लक्ष्य छोटा पड़ गया। हमें 15-20 रन और जोड़ने चाहिए थे।’
विज्ञापन
मालूम हो कि आरोन फिंच (64), रॉबिन उथप्पा (32) और युवराज सिंह (28 नाबाद) की दमदार पारियों के दम पर पुणे वॉरियर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हारकर आईपीएल-6 में पहली दर्ज की थी।
विज्ञापन
राजस्थान के दिए 146 रन के लक्ष्य को पुणे ने 18.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।