फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid believes that New Zealand conditions will not be the same as Australia

न्यूजीलैंड दौरे से पहले द्रविड़ ने दिया इंडिया ए को गुरुमंत्र, सीनियर खिलाड़ियों का भी बढ़ाया हौसला

Mon, 12 Nov 2018 11:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid believes that New Zealand conditions will not be the same as Australia
Rahul dravid

राहुल द्रविड़ का मानना है कि न्यूजीलैंड के हालात ऑस्ट्रेलिया के समान नहीं होंगे लेकिन इसके बावजूद भारत ए टीम में शामिल नियमित टेस्ट खिलाड़ियों को बहुमूल्य मैच अभ्यास का मौका मिलेगा। भारतीय टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, मुरली विजय, पृथ्वी साव, पार्थिव पटेल और हनुमा विहारी न्यूजीलैंड के माउंट मॉनगानुई में 16 नवंबर से खेले जाने वाले पहले अनौपचारिक टेस्ट में ए टीम का हिस्सा हैं। इन सभी छह खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में छह दिसंबर से शुरू हो रही चार टेस्ट की सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

विज्ञापन


द्रविड़ ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, 'मुझे लगता है कि यह कुछ खिलाड़ियों के लिए काफी अच्छा मौका है जिन्हें सीनियर टीम प्रबंधन ने ए दौरे पर शामिल करने का आग्रह किया है।' उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में हालात भले ही सामान नहीं हों लेकिन इसके बावजूद उन्हें मैच में खेलने का अनुभव मिलेगा। एक टीम का प्रारूप काफी प्रतिस्पर्धी है और मैच में खेलने का अनुभव महत्वपूर्ण है। यह अंतरराष्ट्रीय दौरों से पहला अच्छा मौका है।'
विज्ञापन


भारत ए को न्यूजीलैंड में तीन अनौपचारिक टेस्ट और इतने ही एकदिवसीय मैच खेलने हैं। भारत ए और अंडर 19 टीम के कोच द्रविड़ का मानना है कि टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों को भी सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, 'हम आजकल देख रहे हैं कि जितना क्रिकेट खेला जा रहा है उसके कारण अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले अभ्यास करने का समय नहीं मिलता और अभ्यास मैच भी अधिक नहीं होते।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट के नजरिये से इन दौरों के आयोजन से हम लड़कों को अंतरराष्ट्रीय सीरीज की तैयारी का बेहतर मौका दे सकते हैं। हमारे साथ सीनियर खिलाड़ियों का होना रोमांचक है। हमारा उद्देश्य उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए तैयार करना है और साथ ही युवा खिलाड़ियों को उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका देना है।' द्रविड़ ने कहा कि न्यूजीलैंड के दौरे के दौरान उनका ध्यान लाल गेंद के क्रिकेट पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed