{"_id":"5ccc001abdec22072b5a48bc","slug":"cyclone-fani-and-most-strongest-cyclones-in-india-all-updates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केवल 'फैनी' ही नहीं है घातक, अकेले 'भोला' ने ले ली थी पांच लाख लोगों की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केवल 'फैनी' ही नहीं है घातक, अकेले 'भोला' ने ले ली थी पांच लाख लोगों की जान
Fri, 03 May 2019 02:35 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 03 May 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Fani Cyclone
- फोटो : पीटीआई
शुक्रवार सुबह फैनी चक्रवात के ओडिशा के तट पर टकराने की वजह से तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि ओडिशा के लोगों को इस प्रकार के विध्वंसक तूफान का सामना करना पड़ा है। इससे पहले आए तूफान में भी 10000 से ज्यादा लोगों ने जान गवां दी थी। जानिए भारत में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली चक्रवातों के बारे में:
Trending Videos
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
भोला चक्रवात 1970
3 नवंबर 1970 को आए भोला चक्रवात ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) और भारत के पश्चिम बंगाल में जमकर उत्पात मचाया था। यह भारत में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली चक्रवातों में पहले स्थान पर है। इसमें कम से कम 5 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
फैनी तूफान
- फोटो : PTI
ओडिशा चक्रवात 1999
25 अक्टूबर 1999 में आए ओडिशा चक्रवात में 10405 लोगों की मौत हो गई थी। इस चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार 260 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रवात (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आंध्र प्रदेश चक्रवात 1977
14 नवंबर 1977 को आंध्र प्रदेश में आए चक्रवात में आधिकारिक रूप से 10 हजार लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान हवाओं की अधिकतम रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुच गई थी।
विज्ञापन
चक्रवात (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI