{"_id":"68d2667120e53e4a0a03e12e","slug":"rahul-chahar-to-play-county-cricket-included-in-surrey-squad-for-final-championship-match-against-hampshire-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Chahar: काउंटी खेलेंगे राहुल चाहर, हैंपशर के खिलाफ आखिरी चैंपियनशिप मैच के लिए सर्रे टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rahul Chahar: काउंटी खेलेंगे राहुल चाहर, हैंपशर के खिलाफ आखिरी चैंपियनशिप मैच के लिए सर्रे टीम में शामिल
Tue, 23 Sep 2025 02:51 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:51 PM IST
सार
चाहर ने सर्रे की वेबसाइट पर कहा, 'इस सप्ताह के मैच के लिये सर्रे से जुड़कर खुश हूं। मैं टीम की जीत में योगदान देना और अपना प्रभाव छोड़ना चाहता हूं।'
विज्ञापन
राहुल चाहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर को हैंपशर के खिलाफ इंग्लिश काउंटी सत्र के आखिरी मैच के लिये सर्रे टीम में शामिल किया गया है। यह मैच 24 से 27 सितंबर तक यूटिलिटा बाउल में खेला जाएगा।
सफेद गेंद के क्रिकेट में सात बार भारत के लिये खेल चुके 26 वर्ष के चाहर ने सितंबर की शुरूआत में काउंटी चैम्पियनशिप सत्र के लिये रजिस्टर कराया था, लेकिन वार्विकशर और नॉटिंघमशर के खिलाफ उनकी जरूरत नहीं पड़ी।
सर्रे काउंटी ने एक्स पर लिखा, 'लेग स्पिनर राहुल चाहर काउंटी चैम्पियनशिप के आखिरी मैच के लिये टीम में हैं । वह रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के लिये खेलते हैं और भारत के लिये सीमित ओवरों के क्रिकेट में सात मैच खेल चुके हैं।'