फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahmat ton, Afghan fifty make it Afghanistans day against banglades

BANvsAFG: अफगानिस्तान के नाम रहा पहले दिन का खेल, रहमत-असगर के दम पर स्कोर 271/5

Thu, 05 Sep 2019 08:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 05 Sep 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Rahmat ton, Afghan fifty make it Afghanistans day against banglades
रहमत शाह और असगर अफगान - फोटो : सोशल मीडिया

बाग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चटगांव में  खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने दिन का खेल खत्म होने तक 96 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 271 रन बना लिए हैं। असगर अफगान (88) और अफसर जजई(35) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 77 रन के स्कोर पर  अफगानिस्तान के तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद रहमत शाह और असगर अफगान ने चौथे विकेट के लिए 120 रन की शतकीय साझेदारी की। पहले दिन रहमत शाह ने 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। 
विज्ञापन


शतक लगाने के साथ ही रहमत शाह ने अफगानिस्तान टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज शाह अफगानिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले अब तक कोई भी अफगानी खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट में शतक नहीं लगाया पाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बांग्लादेश की तरफ से ताइजूल इस्लाम और नयीम हसन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि महमुदुल्लाह ने एक विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed