अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनियाभर में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। क्रिकेटर डैरेन सैमी ने भी यह आरोप लगाया था कि IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्हें रंगभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। अब भारतीय क्रिकेट की ओर से सफाई का दौर शुरू हो चुका है। BCCI, सनराइजर्स हैदराबाद और कई खिलाड़ियों ने पूरे मामले में अपना पक्ष रखा है।
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा, 'यह घटना कई साल पहले की हो सकती है और हमें नहीं पता इसके पीछे जिम्मेदार कौन है, लेकिन हम अपने अपने खिलाड़ियों को हमेशा बताते हैं कि उन्हें नस्लीय विवाद से दूर रहना है, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि दर्शकों पर हमारा नियंत्रण नहीं है। हालांकि बावजूद इसके हम यह कोशिश करेंगे कि ऐसी घटनाएं न हों।'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद फ्रैंचाइजी के एक सीनियर सदस्य की माने तो जिस घटना का जिक्र सैमी कर रहे हैं, उसमें किसी खिलाड़ी का जुड़ाव नहीं हो सकता। यह हरकत किसी दर्शक ने ही की होगी। वही SRH की टीम से खेल चुके बल्लेबाज टी. सुमन ने कहा, 'अगर ऐसा हुआ है तो यह हंसी-मजाक में कहा गया होगा।'
4 of 5
इरफान पठान
- फोटो : getty
साल 2014 में डैरेन सैमी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी पूरे मामले में अपना पक्ष रखा है। बकौल पठान, 'वैसे तो मुझे सैमी के साथ हुई इस घटना की जानकारी नहीं, लेकिन मैंने देखा है कि मेरे कुछ दक्षिण भारतीय दोस्त जब उत्तर भारत में खेलने जाते हैं तो उन्हें भी ऐसी टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। दर्शक ऐसा करते हैं, उन्हें नहीं पता कि वे क्या गलत कर रहे हैं।
5 of 5
डैरेन सैमी की इंस्टाग्राम स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, डैरेन सैमी ने बीते दिनों अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि, 'IPL में उन्हें और परेरा को 'कालू' कहकर बुलाया जाता था, इसका मतलब उन्हें अब पता चला है, जिसके बाद वह काफी गुस्से में हैं। मुझे अभी 'कालू' का मतलब पता चला है। मुझे लगता था कि इसका मतलब मजबूत घोड़ा होता है, लेकिन मेरी पहले की पोस्ट इसका कुछ और अर्थ बता रही है और मैं गुस्से में हूं।' हालांकि इस दौरान सैमी ने किसी का नाम नहीं लिया था।