Player of the Series Awards: अश्विन ने रिकॉर्ड नौंवी बार जीता 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड, जानें इस लिस्ट में कौन से भारतीय खिलाड़ी शामिल
Player of the Series Awards: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के ऑफ स्पिन आर अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्हें शानदार बॉलिंग करने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। वह भारत की तरफ से अब तक नौ बार टेस्ट क्रिकेट में यह अवॉर्ड जीत चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के गेंदबाज आर अश्विन ने कमाल की बॉलिंग की। इस श्रृंखला में जब उन्हें कप्तान ने गेंद थमाई तो अश्विन ने निराश नहीं किया। वैसे भी टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी जब विपक्षी टीम के बल्लेबाज मैदान पर टिक जाते हैं तो उन्हें आउट करना मुश्किल होता है। हालांकि, टीम इंडिया के लिए आर अश्विन लंबे समय से यह काम करते आ रहे हैं। परिस्थितियां चाहे जैसी हों अश्विन ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से दुनिया भर के बल्लेबाजों के पसीने छुटाए हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी करते हुए सीरीज में 14 विकेट चटकाए। उन्हें बेहतरीन बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। अश्विन भारत के पहले टेस्ट क्रिकेटर हैं जो सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड हासिल करने में सफल रहे। आइए हम आपको बताते हैं कि भारत की तरफ ऐसे कौन-कौन खिलाड़ी हैं जो यह अवार्ड सबसे ज्यादा बार जीतने में सफल रहे।
आर अश्विन
आर अश्विन भारत के इकलौते टेस्ट क्रिकेटर हैं जिन्होने सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता है। वह अब तक नौ बार टेस्ट श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जा चुके हैं। अश्विन ने 81 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 427 विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में 59 रन देकर सात विकेट आउट करना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वह टेस्ट क्रिकेट में 30 बार पांच विकेट और 21 बार चार विकेट लिए हैं। इसके अलावा एक टेस्ट मैच में उन्होने सात बार 10 विेकेट लेने का करिश्मा किया है।
वीरेंद्र सहवाग
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बार टेस्ट क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 104 टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया जिनकी 180 पारियों में 8586 रन बनाए। वह अपने टेस्ट करियर में दो बार तिहरा शतक लगाने में सफल रहे। उन्होंने क्रिकेट के सबसे बड़े पारूप में 23 शतक और 32 अर्धशतक जड़े। कुल मिलाकर सहवाग ने अपने करियर में 39 टेस्ट सीरीज खेलीं जिनमें वहां पांच बार प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।
सचिन तेंदुलकर
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट में भी सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। तेंदुलकर ने भारत के लिए 200 टेस्ट खेले जिनमें 15921 रन बनाए। इस दौरान वह 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाने में सफल रहे। टेस्ट में सचिन तेंदुलकर का सर्वोच्च स्कोर 248 रन नाबाद रहा। जहां तक टेस्ट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने की बात है तो इस मामले में क्रिकेट के भगवान तीसरे नंबर पर हैं। सचिन अपने टेस्ट करियर में पांच बार मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने में सफल रहे।