फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   r ashwin speaks on his fathers claim over being humiliated in indian team know details what he said

R Ashwin Retired: भारतीय टीम में हो रहा था अश्विन का अपमान? स्पिनर ने तोड़ी चुप्पी, पिता के बयान पर दी सफाई

Thu, 19 Dec 2024 07:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Dec 2024 07:29 PM IST
सार

इस मुद्दे पर जब अश्विन के पिता से सवाल किया गया तो उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा था। उनके इस बयान ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को कटघरे में खड़ा कर दिया। अब भारतीय स्पिनर ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
r ashwin speaks on his fathers claim over being humiliated in indian team know details what he said
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। गाबा टेस्ट के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने फैसले की जानकारी दी। इस मुद्दे पर जब अश्विन के पिता से सवाल किया गया तो उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा था। उनके इस बयान ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को कटघरे में खड़ा कर दिया। अब भारतीय स्पिनर ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके पिता को कोई जानकारी नहीं है, इसलिए उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन

'उन्हें अकेला छोड़ दो'
अश्विन ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- मेरे पिता मीडिया प्रशिक्षित नहीं हैं, उन्हें नहीं पता क्या मामला है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि आप पिता के बयानों की इस समृद्ध परंपरा का पालन करेंगे। आप सभी से अनुरोध है कि उन्हें माफ कर दें और उन्हें अकेला छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आखिरी समय में पता चला'
दरअसल, अश्विन के पिता रविचंद्रन ने सीएनएन न्यूज 18 को दिए एक खास इंटरव्यू में बेटे के संन्यास पर खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें भी आखिरी समय में ही बेटे के संन्यास के विषय में पता चला। उन्होंने कहा- मुझे भी आखिरी मिनट में पता चला। उनके दिमाग में क्या चल रहा था, मुझे नहीं पता। उन्होंने बस घोषणा कर दी। मैंने भी इसे पूरी खुशी के साथ स्वीकार कर लिया।  लेकिन जिस तरह से उन्होंने संन्यास की घोषणा की, उससे एक तरफ मैं बहुत खुश था, दूसरी तरफ खुश नहीं था क्योंकि उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए था।
विज्ञापन

'शायद अपमान के कारण ऐसा हुआ'
इस दौरान वह कोई पुख्ता कारण नहीं बता सके जिसकी वजह से दुनिया के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वालों की लिस्ट में शुमार अश्विन ने संन्यास का निर्णय लिया। हालांकि, रविचंद्रन ने इशारों-इशारों में बताया कि शानदार रिकॉर्ड के बावजूद प्लेइंग इलेवन में नियमित जगह नहीं मिलना उनके लिए अपमानजनक रहा होगा। उन्होंने कहा, (संन्यास लेना) उनकी (अश्विन की) इच्छा और चाहत है, मैं इसमें दखल नहीं दे सकता। लेकिन जिस तरह से उन्होंने यह फैसला लिया, उसके कई कारण हो सकते हैं। केवल अश्विन ही जानते हैं, शायद अपमान के कारण ऐसा हुआ हो।

उनके पिता ने आगे कहा- निश्चित रूप से, इसमें कोई संदेह नहीं है (परिवार के लिए भावुक होना), क्योंकि वह 14-15 साल तक मैदान पर था। अचानक हुए बदलाव - रिटायरमेंट - ने हमें वाकई चौंका दिया। साथ ही, हम इसकी उम्मीद भी कर रहे थे क्योंकि अपमान हो रहा था। वह कब तक उन सभी चीजों को बर्दाश्त कर सकता है? शायद, उसने खुद ही फैसला किया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed