Ashwin Retired: भारतीय ड्रेसिंग रूम में अश्विन ने दिया विदाई भाषण, रोहित-कोहली को कहा धन्यवाद, देखें वीडियो
अश्विन ने भारतीय टीम के सदस्यों से कहा कि उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए। इस स्पिनर ने साथ ही विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के साथ अपने बॉन्ड पर भी बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें अश्विन भारतीय ड्रेसिंग रूम में सभी से मिल रहे हैं। इस दौरान अश्विन ने कहा, भले ही मैं यह दिखा नहीं पा रहा हूं, लेकिन यह वास्तव में एक भावनात्मक क्षण है। रोहित, विराट और गौतम भाई को धन्यवाद। मैं आज काफी खुश हूं। ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अभी पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरा किया था। मैंने राहुल पाजी, सचिन पाजी को जाते देखा है। पिछले चार वर्षों में हर गुजरते पल के साथ, मुझे अहसास हुआ है कि मैं उनके रिश्ते को कितना महत्व देता हूं और एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें कितना महत्व देता हूं। मैंने बहुत अच्छा समय बिताया।
A Legend Bids Adieu to International Cricket 👏👏
— BCCI (@BCCI) December 18, 2024
Hear what R Ashwin’s parting words were to the Indian dressing room 🎥🔽#TeamIndia | @ashwinravi99 https://t.co/6wtwdDOmzX
अश्विन को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सदस्यों ने हस्ताक्षर की हुई टी-शर्ट भेंट की। कंगारू टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने गाबा में अश्विन को यह विशेष शर्ट दी। अश्विन ने इस बात की पुष्टि की है कि वह गुरुवार को भारत लौटेंगे, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम से कहा कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेष मैचों को देखेंगे।
38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ एक मैच खेला। अश्विन को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया था, जबकि वह एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट के लिए टीम में शामिल थे जो उनके करियर का अंतिम मैच रहा। तीसरे टेस्ट में अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया था।