फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pushpa Fan Ravindra Jadeja: Indian Allrounder Jadeja became a fan of Allu Arjun, grabs looks like him of the film Pushpa: the rise, see PHOTO

Pushpa Fan Ravindra Jadeja: अल्लू अर्जुन के फैन बने रवींद्र जडेजा, फिल्म पुष्पा के इस अवतार में नजर आए, देखें PHOTO

Wed, 12 Jan 2022 07:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Jan 2022 07:36 PM IST
सार

जडेजा फिलहाल लिगामेंट टियर से जूझ रहे हैं। इस समय वह बेंगलुरु में स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपना इलाज करवा रहे हैं। जडेजा की चोट ठीक होने में महीनों लग सकते हैं।

विज्ञापन
Pushpa Fan Ravindra Jadeja: Indian Allrounder Jadeja became a fan of Allu Arjun, grabs looks like him of the film Pushpa: the rise, see PHOTO
रवींद्र जडेजा और अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, मैदान से बाहर भी इन दिनों वह खूब चर्चा में हैं। इसकी वजह है उनका एक्टिंग टैलेंट। जडेजा इन दिनों तेलुगु फिल्म पुष्पा के फैन बन गए हैं। 
विज्ञापन


अल्लू अर्जुन की नकल
हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के एक डायलॉग की नकल की थी और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बुधवार को उन्होंने फिर इस फिल्म के एक सीन की तस्वीर शेयर की है। इसमें वह फिल्म के हीरो 'पुष्पाराज' यानी अल्लू अर्जुन के जैसे दिखने की कोशिश कर रहे हैं और काफी हद तक उनकी नकल करने में सफल रहे।
विज्ञापन


फैंस भी कर रहे जडेजा की तारीफ
सोशल मीडिया पर फैंस जडेजा के इस लुक की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने यह फोटो इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों जगह शेयर की है। इसमें वह अल्लू अर्जुन की तरह बीड़ी पीते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में हालांकि, जडेजा ने फैंस से इसका सेवन न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@ravindra.jadeja)


जडेजा ने कैप्शन में क्या लिखा?
उन्होंने लिखा- किसी भी प्रकार के तम्बाकू का सेवन करना हानिकारक होता है। आपको मालूम है पुष्पा का मतलब फूल होता है। मैं धूम्रपान के एक रूप का समर्थन नहीं करता। मैंने यह सब बस फोटो के लिए ही किया है। सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर होता है और इसका सेवन मत करो।
 
वीडियो भी किया था शेयर
दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पाः द राइज’ इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। खुद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी इस फिल्म के दीवाने हैं। इस तस्वीर से पहले उन्होंने फिल्म का एक हिट डायलॉग बोलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@ravindra.jadeja)


चोट से जूझ रहे रवींद्र जडेजा
जडेजा फिलहाल लिगामेंट टियर से जूझ रहे हैं। इस समय वह बेंगलुरु में स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपना इलाज करवा रहे हैं। जडेजा की चोट ठीक होने में महीनों लग सकते हैं और सर्जरी की स्थिति भी बन सकती है। ऐसा हुआ तो वह आईपीएल 2022 के आसपास ही ठीक हो पाएंगे। 

सीएसके के लिए खेलेंगे जडेजा
जडेजा इस बार भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्हें चेन्नई ने 16 करोड़ रुपये में रीटेन किया है। उन्हें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा पैसे मिलेंगे। धोनी को सीएसके ने 12 करोड़ रुपये में रीटेन किया है। जडेजा और धोनी के अलावा टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को रीटन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed