IND Inning
168/5 (15 ov)
Target: 248
Nitish Kumar Reddy 14(9)*
N. Tilak Varma 34 (20)
IND need 80 runs in 30 remaining balls
{"_id":"7f2671b2cc3fd7c8be45955449f2afa9","slug":"punjab-won-the-opening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरू हुए फ्लॉप, पंजाब ने किया जीत से आगाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीरू हुए फ्लॉप, पंजाब ने किया जीत से आगाज
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल-7 के अपने शानदार सफर को चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में भी जारी रखा और ऑस्ट्रेलिया की होबार्ट हरिकेंस टीम को पांच विकेट से हराकर शानदार आगाज किया।
ग्रुप ‘बी’ के इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और हरिकेंस टीम को छह विकेट पर 144 रन पर रोक दिया। जवाब में पंजाब ने 17.4 ओवर में पांच विकेट पर 146 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली।
पंजाब के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ बने ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने 20 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के साथ 35 रन की नाबाद पारी खेली। परेरा ने कप्तान जॉर्ज बैली के साथ छठवें विकेट के लिए 6.5 ओवर में 69 रन की नाबाद साझेदारी भी निभाई।
विज्ञापन
बैली 27 गेंदों में पांच चौकों के साथ 34 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले परेरा ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और होबार्ट टीम के दो विकेट चटकाए।
हालांकि पंजाब की शुरुआत खराब रही और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पारी की पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
रिधिमान साह भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सके और नौ गेंदों में एक चौके के साथ 11 रन बनाकर चलते बने। ओपनर मनन वोहरा भी 21 गेंदों में तीन चौकों के साथ 18 रन बनाकर आउट हो गए।
डेविड मिलर को मीडियम पेसर बेन हिल्फेनहास ने खाता खोले बिना पवेलियन की राह दिखाई।
इस बीच विकेटों के पतझड़ के बीच ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला एक बार फिर गरजा। मैक्सवेल ने सिर्फ 25 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों के साथ 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पंजाब टीम की रनगति को बढ़ाया।
मैक्सवेल की इस पारी का अंत मीडियम पेसर इवन गुलविस ने किया। 77 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद कप्तान जॉर्ज बैली और थिसारा परेरा ने पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाई।