फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   punjab return for yuvraj century

रणजी रणः युवराज के शतक से पंजाब ने की वापसी

Mon, 17 Dec 2012 09:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 17 Dec 2012 09:28 PM IST
विज्ञापन
punjab return for yuvraj century

मध्य प्रदेश के खिलाफ पंजाब ने फालोआन खेलते हुए आठ विकेट खोकर 354 रन बना लिए हैं। पंजाब की ओर से युवराज सिंह ने 131 और जीवन जोत ने 103 रन की पारी खेली। हालांकि सुबह करन गोयल 9 और रवि इंदर सिंह 12 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए लेकिन इसके बाद युवराज और जीवन जोत ने तीसरे विकेट के लिए 192 की साझेदारी कर टीम को उबार लिया।

विज्ञापन


युवराज ने 150 गेंदों पर 15 चौके और दो छक्कों की मदद से 131 रन बनाए। अमितोज सिंह ने नौ चौकों की मदद से 52 रन बनाए। इस तरह पंजाब की कुल बढ़त 179 रन की हो चुकी है। मध्य प्रदेश की ओर से गौरव यादव ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन


तन्मय और एकलव्य ने यूपी को संभाला
तन्मय श्रीवास्तव (73) की शानदार पारी के बाद परविंदर सिंह (नाबाद 45) और एकलव्य द्विवेदी (नाबाद 51) के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 96 रन की नाबाद साझेदारी से उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्राफी ग्रुप ‘बी’ मैच में हरियाणा के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 217 रन बना लिए। हरियाणा से पहली पारी में पिछड़ चुकी उत्तर प्रदेश के पास अब 168 रन की बढ़त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यूपी की शुरुआत दूसरी पारी में भी खराब रही और कप्तान सुरेश रैना मात्र तीन जबकि मोहम्मद कैफ 19 रन बनाकर सस्ते में निपट गए। लेकिन परविंदर और विकेटकीपर एकलव्य ने टीम को संभाल लिया। इससे पहले हरियाणा ने सुबह आठ विकेट पर 271 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पहली पारी 276 रन पर सिमट गई। यूपी के मध्यम गति के तेज गेंदबाज अंकित राजपूत ने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने चौथे ही प्रथम श्रेणी मैच में छह विकेट लिए। इम्तियाज अहमद को तीन विकेट मिले।

दिल्ली को मिला 270 रन का लक्ष्य
दिल्ली को महाराष्ट्र के खिलाफ बेहद अहम मुकाबले में सीधी जीत हासिल करने और नाकआउट दौर में पहुंचने की होड़ में बने रहने के लिए 270 रन का लक्ष्य मिला है। इस मैच में दिल्ली से पहली पारी में तीन रन की मामूली बढ़त हासिल करने वाले महाराष्ट्र ने अपनी दूसरी पारी में ओपनर हर्षद खादीवाले (96) और अंकित बवने (55) की शानदार पारियों से 266 रन बनाए।

महाराष्ट्र के चार बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके और उसने दो विकेट महज 22 रन पर गंवा दिए थे लेकिन खादीवाले और बावने ने तीसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से उबार दिया। दिल्ली की ओर से सुमित नरवाल और प्रदीप सांगवान ने तीन-तीन विकेट लिए।

हिमाचल पर गोवा को बढ़त
ग्रुप ‘सी’ मैच में गोवा की टीम हिमाचल प्रदेश पर बढ़त बनाने में कामयाब रही। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए थे जिसमें जवाब में गोवा ने दिन का खेल समाप्त होने तक आठ पर 347 रन बनाकर मामूली बढ़त हासिल कर ली। 193 रन पर छह विकेट गिर जाने के बाद हिमाचल को बढ़त की उम्मीद जगी थी लेकिन रीगन पींटो ने 85 रन की नाबाद पारी खेल उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हिमाचल की ओर से राहुल सिंह ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।


जम्मू की हार लगभग निश्चित
जम्मू कश्मीर के खिलाफ सर्विसेज को जीत के लिए 134 रन का लक्ष्य मिला है जिसका पीछा करते हुए उसने चार विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। सर्विसेज को अब सीधी जीत के लिए 63 रन की जरूरत है। ऐसे में जम्मू की हार लगभग निश्चित दिख रही है। इससे पहले जम्मू की दूसरी पारी 269 रन पर सिमट गई। सर्विसेज की ओर से निशान सिंह ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed