फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab Kings Head Coach ricky ponting talk about Shreyas Iyer for leading role in upcoming IPL season

IPL: आगामी सीजन में पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे श्रेयस अय्यर? कोच पोंटिंग ने दिए संकेत, जानें क्या कहा

Mon, 25 Nov 2024 12:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Nov 2024 12:00 PM IST
सार

श्रेयस ने पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कमान संभाली थी और अपनी कप्तानी में टीम को 10 साल बाद खिताब दिलाया था। श्रेयस ने कप्तानी में अपना दम दिखाया है, ऐसे में वह पंजाब के कप्तान बनने के विकल्प हो सकते हैं।

विज्ञापन
Punjab Kings Head Coach ricky ponting talk about Shreyas Iyer for leading role in upcoming IPL season
रिकी पोंटिंग - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को रिकॉर्ड दाम पर अपनी टीम में शामिल किया था। श्रेयस कुछ समय के लिए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, लेकिन ऋषभ पंत ने उन्हें पछाड़ दिया जब लखनऊ सुपर जाइंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंजाब ने श्रेयस के लिए 26.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। पिछले सीजन में शिकर धवन की अनुपस्थिति में सैम करन पंजाब की कमान संभाल रहे थे, लेकिन इस बार पंजाब ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। 
विज्ञापन


करन के नहीं होने से यह सवाल उठ रहा है कि पंजाब का अगला कप्तान कौन होगा? श्रेयस ने पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कमान संभाली थी और अपनी कप्तानी में टीम को 10 साल बाद खिताब दिलाया था। श्रेयस ने कप्तानी में अपना दम दिखाया है, ऐसे में वह पंजाब के कप्तान बनने के विकल्प हो सकते हैं। इसे लेकर पंजाब के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने भी राय रखी और श्रेयस को कप्तानी के लिए आदर्श विकल्प बताया। 
विज्ञापन


पोंटिंग ने कहा, मैने श्रेयस के साथ दिल्ली कैपिटल्स में काम किया है। वह आईपीएल में सफल कप्तान रहा है। पिछले सत्र में उसने खिताब जीता था। हमें ऐसा खिलाड़ी मिल गया है जो यह काम फिर कर सकता है अगर हम उसे कप्तान चुनते हैं। मुझे फिर उसके साथ काम करने की खुशी है। उसने नीलामी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 57 गेंद में नाबाद 130 रन बनाए। अगर आईपीएल में वह ऐसा प्रदर्शन कर पाता है तो हमें बहुत खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ने विकेटकीपर बल्लेबाज पंत पर 20.75 रुपये में राइट टू मैच का प्रयोग किया लेकिन लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने सात करोड़ बढ़ाकर उन्हें 27 करोड़ में खरीद लिया। गोयनका ने कहा, पंत हमारी सूची में था। हमने उसके लिए 26 करोड़ रुपये रखे थे लिहाजा 27 करोड़ थोड़ा ज्यादा हो गया लेकिन हमें खुशी है कि वह हमारी टीम में है। वह शानदार खिलाड़ी, टीम मैन और मैच विनर है। हमारे प्रशंसक बहुत खुश होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed