{"_id":"607a9db38ebc3ecbac067652","slug":"punjab-kings-finisher-shahrukh-khan-says-he-have-the-skills-to-bat-in-tough-situations","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच के बाद शाहरुख को धोनी का गुरुमंत्र: कड़े हालातों में भी बल्लेबाजी करने का कौशल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच के बाद शाहरुख को धोनी का गुरुमंत्र: कड़े हालातों में भी बल्लेबाजी करने का कौशल
Sat, 17 Apr 2021 02:04 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को 36 गेंदों पर 47 रन बनाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। अनिल कुंबले ने इस युवा भारतीय खिलाड़ी में कीरोन पोलार्ड की झलक मिलने का दावा किया था। तभी से हर कोई यह देखना चाहता था कि क्या वाकई भारत के एक नया फिनिशर मिल गया है।
विज्ञापन
आईपीएल में शुक्रवार रात पहले बल्लेबाजी करने वाली पंजाब किंग्स की हालत खराब थी। केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल सरीखे दिग्गज बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट चुके थे। आठ ओवर में ही 27 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने आए शाहरुख ने टीम का स्कोर 100 रन के पार करवाया। हालांकि मैच में हार का मुंह ही देखना पड़ा।
विज्ञापन
36 गेंद में 47 रन ठोकने वाले शाहरुख 20वें ओवर की पहली गेंद में बड़ा शॉट मारने की फिराक में आउट हो गए। मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मेरी भूमिका निचले क्रम में फिनिशर की है लेकिन आप हर मैच में क्रीज पर उतरते ही ताबड़तोड़ रनों की उम्मीद नहीं कर सकते हो क्योंकि ऐसी भी परिस्थितियां आती हैं जब आपको जिम्मेदारी से खेलने की जरूरत होती है।'
विज्ञापन
इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, 'मुझे फिनिशर माना जाता है। मैं अच्छा बल्लेबाज हूं। मैं दो वर्षों से तमिलनाडु के लिए शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने की योग्यता रखता हूं। शीर्ष खिलाड़ियों की मौजूदगी में खेलने से कई चीजें सीखने को मिल रही है। इससे निश्चित तौर पर बल्लेबाजी में सुधार होगा। अभी लंबा रास्ता तय करना है।'