फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab Kings Batter Shashank Singh shared some advice that Mahendra Singh Dhoni had bestowed on him

IPL 2025: धोनी की इस सलाह से शशांक सिंह को मिला था आत्मविश्वास, पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने किया खुलासा

Mon, 27 Jan 2025 10:37 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Jan 2025 10:37 AM IST
सार

शशांक ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने 44.25 के औसत और 164.65 की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे। वह पिछले सीजन अपनी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

विज्ञापन
Punjab Kings Batter Shashank Singh shared some advice that Mahendra Singh Dhoni had bestowed on him
शशांक सिंह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह आईपीएल 2025 की तैयारियों में जुट गए हैं। शशांक ने पिछले सत्र में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था और वह एक बार फिर उसी तरह का प्रदर्शन करने के लिए तैयार होंगे। शशांक ने इस दौरान बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक सलाह ने उनका आत्मविश्वास मजबूत कर दिया था जिससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में सफलता मिली। 
विज्ञापन

पिछले सीजन दमदार रहा था प्रदर्शन
शशांक ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने 44.25 के औसत और 164.65 की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे। वह पिछले सीजन अपनी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। हालांकि, शशांक का पंजाब किंग्स से जुड़ने का किस्सा दिलचस्प है क्योंकि इस फ्रेंचाइजी ने दावा किया था कि वह शशांक के नाम को लेकर भ्रमित हो गए थे और उन्होंने गलती से उन्हें टीम में लिया था। शशांक ने अपने प्रदर्शन से पंजाब फ्रेंचाइजी को अचंभित कर दिया और साबित किया था कि उनमें कितनी प्रतिभा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शशांक ने आईपीएल 2025 सीजन से पहले कहा, एक बार मैंने माही भाई से फिनिशर की भूमिका पर बात की थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर आप 10 में से तीन मैच जिता रहे हैं तो आप दुनिया के पांच से 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। इससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला कि मेरे लिए हर मैच जीतना संभव नहीं है। इसलिए मैं जितना हो सके अच्छे पलों को देखता हूं और उन चीजों पर ध्यान नहीं देता जिसकी जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

'श्रेयस-पोंटिंग के साथ काम करने को उत्सुक'
शशांक ने टीम के नवनुयिक्त कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मुंबई में काफी क्रिकेट खेली है और कोच रिकी पोंटिंग ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी वह हमेशा प्रशंसा करते हैं। शशांक ने कहा, मैं श्रेयस को करीब एक दशक से जानता हूं। हम साथ में डीवाई पाटिल स्टेडियम जाया करते थे। कई बार उनकी गाड़ी में और कई बार मेरी गाड़ी में। हमने मुंबई के लिए साथ में खेला और कुछ कॉरपोरेट क्रिकेट भी खेले। श्रेयस के साथ अच्छी बात यह है कि उनमें जरा सा भी बदलाव नहीं आया है। हम हाल ही में एक शिविर में मिले। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी लोग सही से रहें। जब आप उनसे क्रिकेट के बारे में बात करते हैं तो वह काफी सकारात्मक होते हैं। 

उन्होंने कहा, रिकी सर, अपने काम में सर्वश्रेष्ठ हैं। मैंने उनके लिए सवालों की सूची तैयार की है। मुझे यह सुनना अच्छा लगेगा कि वह मुझसे क्या अपेक्षा करते हैं और अपने विचार भी साझा करूंगा। जाहिर तौर पर मैं उनसे फ्रंटफुट से पुल शॉट खेलने के बारे में पूछूंगा क्योंकि उन्हें और रोहित शर्मा को छोड़कर सभी बल्लेबाज बैकफुट से पुल शॉट खेलते हैं।

आईपीएल की तैयारियों पर क्या बोले शशांक?
शशांक ने आईपीएल 2025 की तैयारियों पर कहा, बल्लेबाजी के मोर्चे पर मैं अपने पुल और हुक शॉट को बेहतर बनाने पर काम कर रहा हूं। मैंने रिवर्स स्वीप मारना भी शुरू कर दिया है क्योंकि मुझे लगता है कि धीमी विकेटों पर लॉन्ग ऑन, लॉन्ग ऑफ या डीप विकेट पर मारना मुश्किल होता है। ऐसे में रिवर्स स्वीप या स्वीप बेहतर विकल्प है। पिछले दो शिविरों में मैंने रिवर्स स्वीपिंग के लिए 1000 गेंदें खेली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed