{"_id":"671135180ee3dbee4302c2db","slug":"punjab-kings-are-set-to-retain-majority-of-their-support-staff-after-the-arrival-of-new-head-coach-ricky-ponti-2024-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: ज्यादातर सहयोगी स्टाफ को बरकरार रख सकता है पंजाब किंग्स, जेम्स होप्स के तेज गेंदबाजी कोच बनने की संभावना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: ज्यादातर सहयोगी स्टाफ को बरकरार रख सकता है पंजाब किंग्स, जेम्स होप्स के तेज गेंदबाजी कोच बनने की संभावना
Thu, 17 Oct 2024 09:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 17 Oct 2024 09:32 PM IST
सार
पिछले महीने मुख्य कोच नियुक्त किए गए पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स में मुख्य कोच रहते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेम्स होप्स की सेवाएं ली थीं। स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच ब्रैड हैडिन और ट्रेवर गोंजाल्विस को आगामी सत्र के लिए बरकरार रखा गया है।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल फ्रेंचाइजी ने लीग के अगले सीजन से पहले होने वाली बड़ी नीलामी को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। पंजाब किंग्स ने हाल ही में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को टीम का नया कोच बनाया था। अब माना जा रहा है कि पंजाब अपने ज्यादातर सहयोगी स्टाफ को बरकरार रख सकती है। वहीं, तेज गेंदबाजी कोच के तौर पर जेम्स होप्स के टीम से जुड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
पिछले महीने मुख्य कोच नियुक्त किए गए पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स में मुख्य कोच रहते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेम्स होप्स की सेवाएं ली थीं। स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच ब्रैड हैडिन और ट्रेवर गोंजाल्विस को आगामी सत्र के लिए बरकरार रखा गया है। बेलिस पिछले साल मुख्य कोच थे और संजय बांगड़ क्रिकेट डेवलपमेंट प्रमुख थे, लेकिन दोनों अब कोचिंग सेट अप से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के एक सूत्र ने कहा, 'ब्रैड हैडिन और सुनील को बरकरार रखा गया है। जेम्स होप्स के तेज गेंदबाजी कोच बनने की संभावना है।' टीम की किस्मत बदलने की उम्मीद में पोंटिंग को चार साल के अनुबंध पर नियुक्त किया गया है क्योंकि पंजाब की टीम ने अब तक कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। टीम एकमात्र फाइनल में 2014 में पहुंची थी जहां उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पिछले सात चरण में टीम शीर्ष पांच में भी जगह बनाने में विफल रही। इस साल की शुरुआत में हुए आईपीएल 2024 में पंजाब की टीम 10 टीमों में नौवें स्थान पर रही थी।
पोंटिंग ने अभी तक मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ियों को बरकरार रखने पर फैसला नहीं किया है जिसकी समय सीमा 31 अक्तूबर है। पंजाब किंग्स की कमान पिछले दो सीजन शिखर धवन ने किया था। बताया जा रहा है कि नीलामी से पहले टीम नए कप्तान पर भी फैसला ले सकती है।